सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Investors were cheated in Bemetara by luring them with promise of doubling their money

Bemetra: रुपये डबल करने का लालच देकर निवेशकों के साथ की ठगी, पुलिस ने आरोपी डायरेक्टर को किया गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 12 Aug 2025 09:40 PM IST
विज्ञापन
सार

शिकायत में बताया गया था कि साईं प्रकाश कंपनी के डायरेक्टर पुष्पेन्द्र सिंह बघेल ने अपने सहयोगी डायरेक्टर व एजेंटों के माध्यम से कंपनी में रकम जमा करने पर 12 प्रतिशत ब्याज और 6 वर्ष में रकम डबल होने का प्रलोभन देकर निवेशकों के साथ धोखाधड़ी की।

Investors were cheated in Bemetara by luring them with promise of doubling their money
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बेमेतरा पुलिस ने रुपये डबल करने का लालच देकर निवेशकों के साथ ठगी करने वाले आरोपी डायरेक्टर को गिरफ्तार किया है। बेमेतरा एएसपी ज्योति सिंह ने बताया कि पीड़ित धीरेन्द्र साहू (उम्र 30) पिता यशवंत साहू निवासी कचहरी पारा बेमेतरा ने 16 अप्रैल 2017 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

Trending Videos


शिकायत में बताया था कि साईं प्रकाश कंपनी के डायरेक्टर पुष्पेन्द्र सिंह बघेल ने अपने सहयोगी डायरेक्टर व एजेंटों के माध्यम से कंपनी में रकम जमा करने पर 12 प्रतिशत ब्याज और 6 वर्ष में रकम डबल होने का प्रलोभन देकर निवेशकों के साथ धोखाधड़ी की। इसके बाद कंपनी को बंद कर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान पूर्व में आरोपी मृगेन्द्र सिंह बघेल, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, रण विजय सिंह बघेल को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी पुष्पेन्द्र सिंह बघेल व अन्य के फरार होने से तलाश की जा रही थी। आरोपी पुष्पेन्द्र सिंह को केन्द्रीय जेल रीवा (एमपी) में निरूद्ध होने की जानकारी प्राप्त हुई। इस पर कोर्ट से गिरफ्तारी की अनुमति प्राप्त कर प्रोडक्शन वारंट पर आरोपी पुष्पेन्द्र सिंह को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड में लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed