फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Land registry not done even after paying more than Rs 78 lakh in Bemetra

Bemetra: 78 लाख से ज्यादा रुपए देने के बाद भी नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री, 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 24 Nov 2023 04:33 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 24 Nov 2023 04:33 PM IST
सार

22 नंवबर 2023 तक प्रार्थी ने 14 लोगों को 78 लाख 70 हजार रुपए दिए थे। राशि वापस नहीं मिलने और जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराने पर प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई। क्षेत्र के एसडीओपी तेज राम पटेल ने बताया कि मामले मे अमरजीत कौर व कश्मीर सिंह समेत अन्य 12 लोगों पर अपराध कायम किया गया है।

विज्ञापन
Land registry not done even after paying more than Rs 78 lakh in  Bemetra
14 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेमेतरा जिले में  बेरला थाना क्षेत्र के ग्राम सरदा में जमीन खरीदी बिक्री के मामले में 14 लोगों के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक बेरला थाना क्षेत्र के ग्राम सरदा में करीब 60 एकड़ भूखंड व मकान बेचने के लिए प्रार्थी अनिल कुमार पाठक, निवासी भिलाई से ग्राम सरदा के 14 लोगों ने चेक व अन्य माध्यम से 78 लाख 70 हजार से अधिक रकम लेने के बाद भी जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई। 

विज्ञापन


प्रार्थी ने रकम वापसी, मूलधन ब्याज के साथ देने की मांग की।  रकम नहीं मिलने पर प्रार्थी ने बेरला थाना पहुंचकर 14 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है। बेरला थाना प्रभारी विवेक पाटले ने बताया कि प्रार्थी के साथ बीते 10 फरवरी 2020 में जमीन के लिए आरोपी पक्ष से सौदा किया गया था, तब 68 लाख की राशि प्रार्थी अनिल पाठक ने जमीन मालिकों को दी थी। 

विज्ञापन

 

22 नंवबर 2023 तक प्रार्थी ने 14 लोगों को 78 लाख 70 हजार रुपए दिए थे। राशि वापस नहीं मिलने और जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराने पर प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई। क्षेत्र के एसडीओपी तेज राम पटेल ने बताया कि मामले मे अमरजीत कौर व कश्मीर सिंह समेत अन्य 12 लोगों पर अपराध कायम किया गया है। इस पूरे मामले में प्रार्थी ने दस्तावेज भी प्रस्तुत किए है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed