फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   last National Lok Adalat of 2023 will be held on December 16 in Bemetra

Bemetra: 16 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा 2023 का अंतिम नेशनल लोक अदालत, राजीनामा कर मामलों का होगा निपटारा

Sat, 11 Nov 2023 08:19 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 11 Nov 2023 08:19 PM IST
सार

बेमेतरा में इस वर्ष 2023 का अंतिम नेशनल लोक अदालत का आयोजन 16 दिसंबर को किया जाएगा। इस लोक अदालत में राजीनामा कर मामलों का निपटारा किया जाएगा। 

विज्ञापन
last National Lok Adalat of 2023 will be held on December 16 in  Bemetra
16 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा 2023 का अंतिम नेशनल लोक अदालत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेमेतरा में इस वर्ष 2023 का अंतिम नेशनल लोक अदालत का आयोजन 16 दिसंबर को किया जाएगा। इस लोक अदालत में राजीनामा कर मामलों का निपटारा किया जाएगा। जिला एवं सत्र न्यायाधीश बृजेन्द्र कुमार शास्त्री द्वारा जिला न्यायाधीश कक्ष में बेमेतरा कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल व न्यायाधीश की बैठक हुई।

विज्ञापन


बैठक में अधिक से अधिक राजीनामा योग्य प्रकरणों में पक्षकारों में मध्य प्री-सिटिंग कराकर आपसी सुलह समझौते से प्रकरणों को निराकरण करने प्रोत्साहित किया। पूर्व में चिन्हांकित राजीनाम योग्य प्रकरणों के अतिरिक्त अन्य और राजीनामा योग्य प्रकरणों में अधिक अधिक से पक्षकारों के साथ प्री सिटिंग करने को लेकर चर्चा की गई।

विज्ञापन

 

बृजेन्द्र कुमार शास्त्री द्वारा राजस्व न्यायालय में लंबित प्रकरणों को लोक अदालत में निराकृत किए जाने कलेक्टर पीएस एल्मा व लोक अदालत के प्रकरणों में नोटिस की तामिली किए जाने को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल से चर्चा की गई। नेशनल लोक अदालत के माध्यम से न्यायालय में राजीनाम योग्य आपराधिक प्रकरणों, धारा 138, पराक्रम्य लिखित अधिनियम, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण बैंक रिकवरी प्रकरण, सिविल प्रकरण का निराकरण किया जाना है। पूर्व के नेशनल लोक अदालत के भांति इस बार भी अधिक से अधिक राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed