{"_id":"650e717f51cff477d1091fa8","slug":"life-disrupted-due-to-rain-in-bemetara-district-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेमेतरा: बारिश से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त, नदी-नाले उफान पर, प्रशासन अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमेतरा: बारिश से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त, नदी-नाले उफान पर, प्रशासन अलर्ट
Sat, 23 Sep 2023 10:33 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 23 Sep 2023 10:33 AM IST
सार
बेमेतरा जिले में फिर से बारिश शुरू हो गई है। बीते एक हफ्ते पहले जिले में हुई बारिश के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ के हालात थे, अब फिर से ऐसे ही हालात बन रहे है।
विज्ञापन
Bemetara News
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेमेतरा जिले में फिर से बारिश शुरू हो गई है। बीते एक हफ्ते पहले जिले में हुई बारिश के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ के हालात थे, अब फिर से ऐसे ही हालात बन रहे है। बारिश को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इस मानसून पूरे जिले में औसतन 882.4 मिमी बारिश हो चुकी है। कृषि प्रधान जिला बेमेतरा में लगातार बारिश होने से धान के खेत में पानी भर गया। बारिश के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
जिले के नवकेशा नाला में बारिश का पानी पुल के ऊपर चढ़ गया है, बावजूद क्षेत्र के लोग जान-जोखिम में डालकर आवागमन करते नजर आ रहे हैं। प्रशासन द्वारा सुरक्षागत दृष्टिकोण से कोई इंतजाम नहीं किया गया है। इसके अलावा जिले के शिवनाथ, सकरी, फोक नदी समेत डोठू नाला के किनारे बसे गांव के लोग बारिश के चलते अब परेशान हैं। क्योंकि, इन इलाकों में बीते दिनों बाढ़ का पानी घुस गया था, जिसके कारण प्रशासन को इन लोगों को रेस्क्यू कर निकाला गया था।
विज्ञापन
जिले में बारिश की ऐसी है स्थिति
तहसील का नाम बारिश(मिमी में)
साजा 961.5
बेमेतरा 868.5
नवागढ़ 785.3
भिंभौरी 868.3
बेरला 923.5
थानखम्हरिया 931.5
देवकर 949.5
नांदघाट 770.9
औसत 882.4