फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Lost phones returned to people in Bemetara

बेमेतरा: लोगों को लौटाए गए खोए हुए फोन, पुलिस ने 1.90 लाख कीमत के मोबाइल ढूंढकर मालिकों को लौटाए

Mon, 01 Sep 2025 10:09 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 01 Sep 2025 10:09 PM IST
सार

10 फोन विभिन्न स्थान से रिकवर किए गए, फिर मोबाइल मालिकों को दिए गए। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 90 हजार रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन
Lost phones returned to people in Bemetara
गुम हुए मोबाइल लोगों को लौटाए गए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोमवार को पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन को उनके असली मालिकों को सौंपा है। बेमेतरा एसएसपी रामकृष्ण साहू ने बताया कि थाना व चौकी क्षेत्र में गुम हुए मोबाइल को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से ढूंढ निकाला। 

विज्ञापन


थाना नवागढ़ क्षेत्र अंतर्गत सीईआईआर पोर्टल, गुम मोबाइल रिपोर्ट के आधार पर 10 फोन विभिन्न स्थान से रिकवर किए गए, फिर मोबाइल मालिकों को दिए गए। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 90 हजार रुपये आंकी गई है। बरामद किए गए मोबाइल को सत्यापन बाद विधिवत रूप से संबंधित प्रार्थियों को सौंपा दिया। वितरण कार्यक्रम के दौरान प्रार्थियों के चेहरे पर खुशी नजर आई। लोगों ने बेमेतरा पुलिस के इस प्रयास की सराहना की। बेमेतरा पुलिस द्वारा की गई इस त्वरित व प्रभावी कार्रवाई से आम नागरिकों में भरोसा और विश्वास और मजबूत हुआ है। थाना प्रभारी अलीलचंद ने बताया कि नागरिक अपने खोए या चोरी हुए मोबाइल की सूचना तत्काल नजदीकी थाना, साइबर सेल या CEIR पोर्टल (www.ceir.gov.in) पर दर्ज करें, जिससे मोबाइल ढूंढकर जल्द से जल्द रिकवर किए जा सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed