फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Minister Dayaldas Baghel visits participates in Vikas Bharat Sankalp Yatra program in Nandghat

Bemetra: मंत्री दयालदास बघेल का दौरा, नांदघाट में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में हुए शामिल

Fri, 12 Jan 2024 08:00 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 12 Jan 2024 08:00 PM IST
सार

मंत्री ने कहा कि मोबाइल-वेन और एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदेश का वाचन करने के साथ ही लघु चलचित्रों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

विज्ञापन
Minister Dayaldas Baghel visits participates in Vikas Bharat Sankalp Yatra program in Nandghat
मंत्री दयालदास बघेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेमेतरा जिले के नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक व खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री दयालदास बघेल शुक्रवार को जिले के नवागढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत नांदघाट हाई स्कूल प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान में शामिल हुए। उपस्थित जनसमुदाय को केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि विभिन्न योजना की जानकारी आम नागरिक तक पहुंचाने के लिए जिले के विभिन्न ब्लॉक के ग्राम पंचायतों में शिविर लगाया जा रहा है। ताकि अधिक से अधिक लोग योजना का लाभ उठा सकें।

विज्ञापन

 

मंत्री ने कहा कि मोबाइल-वेन और एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदेश का वाचन करने के साथ ही लघु चलचित्रों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के माध्यम से महिलाओं को गैस कनेक्शन भी दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर स्थल पर लोगों का बीपी, शुगर, खून जांच कर निःशुल्क दवाई भी दी जा रही। शिविर में महत्वपूर्ण योजना आयुष्मान भारत, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम पोषण अभियान, हर घर जल जीवन मिशन, जीवन ज्योति बीमा योजना, नैनो फर्टिलाइजर, सिकल सेल एनिमिया, वन अधिकार पट्टा आदि विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed