फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Minister Mohan Markam reached Bemetara

Bemetara: बेमेतरा पहुंचे मंत्री मोहन मरकाम, शहीद वीर नारायण सिंह चौक व सर्व आदिवासी समाज भवन का किया भूमिपूजन

Sun, 20 Aug 2023 02:31 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 20 Aug 2023 02:31 PM IST
सार

मंत्री मोहन मरकाम ने कहा कि आदिवासी समाज क्षेत्र शिक्षा, ज्ञान-विज्ञान, कला-संस्कृति सहित सभी क्षेत्रों में तेजी से तरक्की कर रहा है। देश-प्रदेश के विकास में आदिवासी समाज की महत्वपूर्ण भागीदारी रही है। 

विज्ञापन
Minister Mohan Markam reached Bemetara
मंत्री मोहन मरकाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेमेतरा जिला आदिवासी समाज द्वारा रविवार को जिला मुख्यालय बेमेतरा स्थित टाउन हॉल में विश्व आदिवासी दिवस को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आदिम जाति, अनुसूचित जाति विकास मंत्री मोहन मरकाम मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में मंत्री मोहन मरकाम ने शहीद वीर नारायण सिंह चौक व सर्व आदिवासी समाज मंगल भवन ग्राम गुनरबोड़ का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में समाज के सभी वर्गों के साथ आदिवासी समाज भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। 

विज्ञापन


मंत्री मोहन मरकाम ने कहा कि आदिवासी समाज क्षेत्र शिक्षा, ज्ञान-विज्ञान, कला-संस्कृति सहित सभी क्षेत्रों में तेजी से तरक्की कर रहा है। देश-प्रदेश के विकास में आदिवासी समाज की महत्वपूर्ण भागीदारी रही है। छत्तीसगढ़ सरकार आदिवासियों की संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। देवगुड़ियों, घोटुल को सहेजने और संवारने का काम राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है। 

विज्ञापन


साथ ही आदिवासी तीज-त्यौहारों के उत्साहपूर्वक आयोजन के लिए आदिवासी परब सम्मान निधि योजना शुरू की गई है। आदिवासी संस्कृति का परिचय देश-दुनिया से कराने के लिए प्रदेश में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव की शुरूआत की गई है। विश्व आदिवासी दिवस पर सामान्य अवकाश घोषित किया है। इस कार्यक्रम में नवागढ़ विधायक व संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे, बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा समेत जिला प्रशासन के अधिकारी व समाज के लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed