{"_id":"68b59b82fc319443c70fb024","slug":"miscreant-snatched-bag-full-of-money-from-petrol-pump-manager-outside-bank-2025-09-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बैंक के बाहर से छीने 1.75 लाख रुपये: पेट्रोल पंप के मैनेजर से रुपयों से भरा बैग छीनकर भागा बदमाश, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक के बाहर से छीने 1.75 लाख रुपये: पेट्रोल पंप के मैनेजर से रुपयों से भरा बैग छीनकर भागा बदमाश, देखें वीडियो
Mon, 01 Sep 2025 06:47 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 01 Sep 2025 06:47 PM IST
सार
पुलिस भी आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज में बदमाश बैग को छीनते हुए दिखाई दे रहा है। बदमाश अपने चेहरे को गमछे से ढके हुए था, जिस कारण उसकी पहचान नहीं हो रही है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुआ चोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोमवार को बेमेतरा जिले के बेरला में 1.75 लाख रुपये छीनने का मामला सामने आया है। बैंक ऑफ बड़ौदा में रुपये जमा करने के लिए नपं कुसमी के पेट्रोल पंप मैनेजर धनेश तिवारी दोपहर 3.20 बजे पहुंचे हुए थे। वे बैंक के भीतर जैसे ही पहुंचने वाले थे, वैसे ही पीछे से एक बदमाश ने उनके हाथ से बैग को छीनकर भाग गया।
विज्ञापन
इस बैग में 1 लाख 75 हजार रुपए थे। घटना के बाद बदमाश सड़क की ओर भागा, जहां पहले से ही एक अन्य बदमाश बाइक पर था। ये दोनों एक साथ बाइक से भाग गए। घटना के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए। कुछ लोग बाइक सवार के पीछे भी गए, लेकिन बदमाश नहीं मिले। पूरे घटना क्रम के बारे में बेरला थाना पुलिस को जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस भी आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज में बदमाश बैग को छीनते हुए दिखाई दे रहा है। बदमाश अपने चेहरे को गमछे से ढके हुए था, जिस कारण उसकी पहचान नहीं हो रही है। इसके अलावा बाइक के सामने के हिस्से को भी गमछे से ढका लिया था। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।