{"_id":"68567ce8dcbc179d910de627","slug":"negligence-in-government-work-ssp-suspends-bemetara-city-kotwali-ti-in-bemetara-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेमेतरा : शासकीय कार्य में लापरवाही, बेमेतरा सिटी कोतवाली टीआई को एसएसपी ने किया सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमेतरा : शासकीय कार्य में लापरवाही, बेमेतरा सिटी कोतवाली टीआई को एसएसपी ने किया सस्पेंड
Sat, 21 Jun 2025 03:07 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 21 Jun 2025 03:07 PM IST
सार
आज शनिवार को बेमेतरा एसएसपी रामकृष्ण साहू ने टीआई दुलेश्वर चंद्रवंशी को सस्पेंड कर दिया गया है। टीआई दुलेश्वर चंद्रवंशी वर्तमान में बेमेतरा सिटी कोतवाली थाना प्रभारी थे।
विज्ञापन
टीआई निलंबित
- फोटो : अमर उजला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज शनिवार को बेमेतरा एसएसपी रामकृष्ण साहू ने टीआई दुलेश्वर चंद्रवंशी को सस्पेंड कर दिया गया है। टीआई दुलेश्वर चंद्रवंशी वर्तमान में बेमेतरा सिटी कोतवाली थाना प्रभारी थे। एसएसपी कार्यालय बेमेतरा से जारी आदेश में बताया गया है कि दुलेश्वर चंद्रवंशी द्वारा अपने शासकीय कार्य के विपरीत, अशोभनीय व संदिग्ध आचरण प्रदर्शित करने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। इन्हें रक्षित केन्द्र बेमेतरा में आगामी आदेश तक अटैच कर दिया गया है।
विज्ञापन
निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ते आदि की पात्रता होगी। बता दे कि इसी साल जनवरी माह में दुलेश्वर चंद्रवंशी एसआई से प्रमोट होकर टीआई बने है। बेमेतरा थाना प्रभारी से पहले दुलेश्वर चंद्रवंशी नवागढ़ थाना प्रभारी थे। इन्हे 31 मार्च के बाद बेमेतरा सिटी कोतवाली थाना का प्रभार दिया गया था।
विज्ञापन