फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Notice to 22 rice millers rice not deposited

22 राइस मिलर्स को नोटिस: 126 केन्द्रों पर छह लाख 64 हजार 56 मीट्रिक टन धान का हुआ उपार्जन, नहीं जमा किया चावल

Fri, 22 Sep 2023 04:19 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 22 Sep 2023 04:19 PM IST
सार

इस लापरवाही को देखते हुए कलेक्टर पीएस एल्मा ने ऐसे 22 राइस मिलर्स जिनके द्वारा धान उठाव के बाद भी चावल जमा नहीं करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन
Notice to 22 rice millers rice not deposited
22 राइस मिलर्स को नोटिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेमेतरा में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में बेमेतरा जिले के 126 उपार्जन केन्द्र के माध्यम से समर्थन मूल्य पर कुल छह लाख 64 हजार 56 मेट्रिक टन धान का उपार्जन किया गया है। जिला खाद्य अधिकारी नितिन त्रिवेदी ने बताया कि जिले के समस्त उपार्जन केन्द्रों से समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान का जिले व अन्य जिले बिलासपुर, रायगढ़, सक्ती, दुर्ग व रायपुर के राइस मिलर्स द्वारा कस्टम मिलिंग के लिए नौ मार्च 2023 तक संपूर्ण उपार्जित धान का शत प्रतिशत उठाव के विरूद्ध 89 प्रतिशत चावल भारतीय खाद्य निगम एवं नागरिक आपूर्ति निगम में अब तक जमा किया जा चुका है। 

विज्ञापन


वहीं अभी भी कस्टम मिलिंग के तहत करीब 20 प्रतिशत चावल जमा किया जाना बाकी है। इस लापरवाही को देखते हुए कलेक्टर पीएस एल्मा ने ऐसे 22 राइस मिलर्स जिनके द्वारा धान उठाव के बाद भी चावल जमा नहीं करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। निर्धारित समयावधि तक उठाव किए गए धान के विरूद्ध अनुपातिक चावल जमा नहीं किए जाने पर संबंधित राइस मिलर्स के विरूद्ध चावल उपार्जन आदेश 2016 के प्रावधनों व राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित से किए गए अनुबंध के शर्तों के तहत आगामी तीन वर्ष कस्टम मिलिंग के लिए ब्लैक लिस्ट सूची में दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed