फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   One died due to electric shock in Bemetra

करंट की चपेट में आने से एक की मौत: पोल लगाते समय हादसा, दूसरा गंभीर रूप से घायल, घटना के विरोध में प्रदर्शन

Tue, 26 Sep 2023 01:33 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 26 Sep 2023 01:33 PM IST
सार

पोल खड़ा करने के दौरान मिट्टी गीली होने के कारण रस्सी फिसलने से पोल सीधा 33 केवी विद्युत प्रवाह के संपर्क में आने से घटना हुई जिसकी जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
One died due to electric shock in Bemetra
तहसीलदार ने किया मौके का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेमेतरा जिले के साजा थाना क्षेत्र के तहत देवकर के बिजली सब स्टेशन में सोमवार दोपहर में पोल खड़ा करने के दौरान एक ठेका कर्मचारी की मौत हो गई है। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल है जिसे साजा के सरकारी अस्पताल में उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन


इस घटना में ठेका कर्मचारी छन्नू पिता बुधरा मंडावी उम्र 29, निवासी ग्राम तिरियाभाठ, थाना परपोड़ी, जिला बेमेतरा की मौत हुई है। घटना का मूल कारण लापरवाही पूर्वक कार्य बताया जा रहा है। इसमें कर्मचारियों द्वारा बगैर सुरक्षा के कार्य कराया जा रहा था। वहीं पोल खड़ा करने के दौरान मिट्टी गीली होने के कारण रस्सी फिसलने से पोल सीधा 33 केवी विद्युत प्रवाह के संपर्क में आने से घटना हुई जिसकी जांच की जा रही है। 

विज्ञापन

 

देवकर चौकी प्रभारी यशवंत सिंह जंघेल ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच में ले लिया है। घटना की सूचना मिलते ही देवकर तहसीलदार विनोद बंजारे, पटवारी मेघराज वर्मा ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया है। दूसरी ओर इस घटना के बाद भीम रेजीमेंट के जिला अध्यक्ष अविनाश धृतलहरे के नेतृत्व में बिजली सब स्टेशन का घेराव किया गया। जिसमें भीम रेजिमेंट द्वारा 10 दिनों कर अंदर मृतक को 50 लाख के साथ नियमित सरकारी नौकरी एवं घायल का पूरा इलाज की मांग किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed