सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   One tree in the name of mother 2.0 campaign Minister Dayal Das Baghel planted saplings in Navagarh in Bemetara

बेमेतरा: एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान, नवागढ़ में मंत्री दयाल दास बघेल ने लगाए पौधे

अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 11 Aug 2025 08:19 PM IST
विज्ञापन
सार

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल के तहत आज सोमवार को शासकीय कोदूराम दलित कॉलेज नवागढ़ में “एक पेड़ मां के नाम 2.0” कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में स्थानीय नवागढ़ विधायक व मंत्री दयाल दास बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कॉ

One tree in the name of mother 2.0 campaign Minister Dayal Das Baghel planted saplings in Navagarh in Bemetara
मंत्री दयाल दास बघेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल के तहत आज सोमवार को शासकीय कोदूराम दलित कॉलेज नवागढ़ में “एक पेड़ मां के नाम 2.0” कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में स्थानीय नवागढ़ विधायक व मंत्री दयाल दास बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कॉलेज परिसर में लोग एकजुट होकर हरियाली का संकल्प लेने पहुंचे। मंत्री श्री बघेल ने कहा कि मां हमें जन्म देती हैं और पेड़ हमें सांसें। अपनी मां के नाम से लगाया गया पेड़ न केवल पर्यावरण को संवारता है बल्कि हमारी भावना को भी प्रकृति से जोड़ता है। हर व्यक्ति साल में कम से कम एक पेड़ लगाए और उसकी जीवनभर देखभाल करे। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रेरित करते हुए कहा कि पढ़ाई और समाज सेवा दोनों जरूरी हैं। पेड़ लगाने के साथ उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी लें। बेमेतरा एसएसपी रामकृष्ण साहू ने कहा कि पेड़ लगाना एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि आजीवन निभाने वाला संकल्प है। आज का पौधा कल समाज को छाया, फल और स्वच्छ हवा देगा। इस मौके पर यहां 500 पौधे का रोपण किया।

Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed