फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Paddy will be procured from November 1 biometric machines did not reach the centres

Bemetra: एक नवंबर से होगी धान खरीदी, केंद्रों में नहीं पहुंची बायोमेट्रिक मशीन, कलेक्टर ने लिया जायजा

Tue, 31 Oct 2023 06:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 31 Oct 2023 06:32 PM IST
सार

खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में धान की खरीदी विगत खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में संचालित और नवीन बनाए गए खरीदी केन्द्रों में की जाएगी। जिले की 102 सहकारी समिति के सभी 129 केंद्र में धान खरीदी की जाएगी। 

विज्ञापन
Paddy will be procured from November 1 biometric machines did not reach the centres
धान खरीदी केन्द्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुधवार एक नवंबर से पूरे जिले में धान खरीदी होगी। इस बार बायोमेट्रिक मशीन के माध्यम से किसानों का अंगूठा लगाकर ही खरीदी किया जाना था। लेकिन, अभी तक यह मशीन किसी भी केन्द्र में नहीं पहुंची है। ऐसे में अब केन्द्रों में मशीन के आने तक पूर्व की तरह मैनुअल खरीदी की जाएगी। मंगलवार को बेमेतरा कलेक्टर पीएस एल्मा ने धान खरीदी को लेकर जिला पंचायत में बैठक लेकर समीक्षा किया। उन्होंने आदर्श आचार संहिता का पालन करने के निर्देश दिए। सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने कहा। किसानों को कोई परेशानी, असुविधा ना हो व केन्द्रों में छाया-पानी की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।    

विज्ञापन


खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में धान की खरीदी विगत खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में संचालित और नवीन बनाए गए खरीदी केन्द्रों में की जाएगी। जिले की 102 सहकारी समिति के सभी 129 केंद्र में धान खरीदी की जाएगी। बेमेतरा जिले में अब तक  एक लाख 58 हजार 529 किसानों ने धान बेचने का पंजीयन कराया हैं। 

विज्ञापन


पिछले साल एक लाख 53 हजार किसानों ने पंजीयन कराया था। जिनका रकबा एक लाख 83 हज़ार 242 हेक्टेयर था। जो इस साल एक लाख 85 हजार 928  हेक्टेयर हो गया है। इस साल धान खरीदी का अनुमानित लक्ष्य 802842 मैट्रिक टन है। पिछले साल अनुमानित लक्ष्य 679187 मैट्रिक टन था। भारत सरकार द्वारा इस वर्ष 2023-24 के लिए औसत अच्छे किस्म के कॉमन धान के लिए 2183 रुपए और ए-ग्रेड धान के लिए 2203 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य तय किया गया है। धान खरीदी की समस्त राशि का भुगतान किसानों के खाते में डिजिटल मोड से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed