{"_id":"68f8f77e506ce101d00bff87","slug":"person-died-and-one-injured-in-road-accident-near-jewra-village-in-bemetara-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेमेतरा में स्कॉर्पियो-पेट्रोल कंटेनर की भिड़ंत: गाड़ी में आधा घंटा फंसा रहा चालक की मौत; आरक्षक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमेतरा में स्कॉर्पियो-पेट्रोल कंटेनर की भिड़ंत: गाड़ी में आधा घंटा फंसा रहा चालक की मौत; आरक्षक गंभीर
Wed, 22 Oct 2025 08:56 PM IST
राहुल तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: राहुल तिवारी
Updated Wed, 22 Oct 2025 08:56 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में सामने से आ रहे पेट्रोल कंटेनर से स्कॉर्पियो आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि एक आरक्षी घायल हो गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेमेतरा जिले के ग्राम जेवरा में बुधवार की देर शाम हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब आबकारी विभाग की स्कॉर्पियो वाहन शराब लेकर सरकारी दुकान की ओर जा रही थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो जैसे ही ग्राम जेवरा पहुंची, सामने से आ रहे पेट्रोल कंटेनर से स्कॉर्पियो आमने-सामने टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो का चालक गाड़ी में फंस गया। लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
हादसे में स्कॉर्पियो में सवार आबकारी विभाग का एक आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद सड़क पर शराब फैल जाने से अफरातफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन