{"_id":"65f95e2aedcaf27c890ec614","slug":"police-destroyed-1783-liters-of-liquor-by-running-bulldozer-on-illegal-liquor-in-bemetara-2024-03-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब पर चलाया बुलडोजर: कोर्ट के आदेश के बाद कार्रवाई, 1783 लीटर शराब की नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शराब पर चलाया बुलडोजर: कोर्ट के आदेश के बाद कार्रवाई, 1783 लीटर शराब की नष्ट
Tue, 19 Mar 2024 03:13 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेमेतरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेमेतरा
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 19 Mar 2024 03:13 PM IST
सार
बेमेतरा पुलिस ने अवैध शराब पर बुलडोजर चलाया है। कोर्ट के आदेश के बाद कार्रवाई करते हुए 1783 लीटर शराब नष्ट कर दी गई।
विज्ञापन
अवैध शराब पर चलाया बुलडोजर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेमेतरा पुलिस ने अवैध शराब पर बुलडोजर चलाया है। दरअसल, पुलिस ने कोर्ट के आदेश बाद 216 प्रकरण में जब्त एक हजार 783 लीटर शराब को नष्ट किया गया। पुलिस ने बेमेतरा जिले के विभिन्न थाना/चौकी में आबकारी एक्ट के प्रकरणों में जब्त शराब को कोर्ट में जमा किया गया था।
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट उमेश उपाध्याय, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अनिता कोसिमा रावटे और मोहम्मद जहांगीर तिगाला की उपस्थिति में थाना दाढ़ी के 52 प्रकरण में 307 लीटर 360 एमएल, पुलिस चौकी मारो के 10 प्रकरण में 36 लीटर 180 एमएल, थाना नवागढ के 28 प्रकरण में 91 लीटर 620 एमएल, चौकी कंडरका में 22 प्रकरण में 76 लीटर 860 एमएल, थाना नांदघाट के 34 प्रकरण में 99 लीटर 900 एमएल, चौकी खंडसरा के 21 प्रकरण में 315 लीटर 660 एमएल, थाना बेरला के 49 प्रकरण में 855 लीटर 820 एमएल, कुल 216 प्रकरण में 1 हजार 783 लीटर 400 एमएल शराब को बुलडोजर चलाकर नष्ट किया गया।
विज्ञापन
इन शराब को पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बरामद किया था। इसके बाद कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट में सुनवाई के बाद अवैध शराब को नष्ट किया है।