{"_id":"64e4d29db16ba568fa05f336","slug":"recovery-of-24-thousand-rupees-by-becoming-a-fake-journalist-in-bemetara-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bemetara News:फर्जी पत्रकार बन लोगों को बनाते थे निशाना, डरा धमका कर करते थे वसूली; दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bemetara News:फर्जी पत्रकार बन लोगों को बनाते थे निशाना, डरा धमका कर करते थे वसूली; दो आरोपी गिरफ्तार
Tue, 22 Aug 2023 08:52 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 22 Aug 2023 08:52 PM IST
सार
बेरला पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। बेरला थाना प्रभारी विवेक पाटले ने बताया कि मामले को लेकर पीड़ित सूरज साहू उम्र 30 साल निवासी ग्राम खर्रा थाना बेरला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिला अंतर्गत बेरला पुलिस थाना क्षेत्र में फर्जी पत्रकार बनकर रुपये वसूली किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में बेरला पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। बेरला थाना प्रभारी विवेक पाटले ने बताया कि मामले को लेकर पीड़ित सूरज साहू उम्र 30 साल निवासी ग्राम खर्रा थाना बेरला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पीड़ित ने शिकायत में बताया कि 21अगस्त की दोपहर अपनी दुकान में था। तभी आरोपी प्रहलाद दुबे पिता केदारनाथ दुबे उम्र 37, निवासी ग्राम अंजोरा, थाना पूलगांव व सरबर गुलाम पिता स्व.मोहम्मद वसीम उम्र 32, निवासी थाना सुपेला, जिला दुर्ग ने अपने आप को पत्रकार बताकर पीड़ित को गांजा बेचने की बातकर डरा धमका कर उससे और ग्राम सरदा के शेषनारायण साहू से 12-12 हजार रुपए ले लिए।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 384, 34 के तहत मामला दर्ज किया है। विवेचना के दौरान आरोपी प्रहलाद दुबे, सरबर गुलाम को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपियों द्वारा लिए गए 24 हजार रुपए व घटना में प्रयुक्त वाहन क्रमांक सीजी 04-एमएफ 2944 को जब्त कर दोनों आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन