सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Stone pelting on BJP MLA car police registered case against unknown investigation started in Bemetara

बेमेतरा : भाजपा विधायक की गाड़ी पर पथराव, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मामला, जांच शुरू

अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 13 Jul 2025 03:41 PM IST
विज्ञापन
सार

बेमेतरा में कल शनिवार रात को आरंग से भाजपा विधायक व सतनामी समाज के गुरु खुशवंत साहेब के काफिले पर पथराव हुआ था। वे नवागढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रायपुर लौट रहे थे।

Stone pelting on BJP MLA car police registered case against unknown investigation started in Bemetara
विधायक की गाड़ी पर पथराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बेमेतरा में कल शनिवार रात को आरंग से भाजपा विधायक व सतनामी समाज के गुरु खुशवंत साहेब के काफिले पर पथराव हुआ था। वे नवागढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रायपुर लौट रहे थे। तभी बेमेतरा-रायपुर बायपास पर भोईनाभांठा के पास उनकी कार पर अचानक पथराव हुआ। इस हमले में उनकी कार के सामने के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। अब मामले में पुलिस ने एक्शन लिया है। बेमेतरा सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 324(4) व 125(ए) के तहत मामला दर्ज किया है। 

Trending Videos


दर्ज एफआईआर में बताया गया है कि कार के सामने कांच में एक पत्थर टकराने से आरंग विधायक खुशवंत साहेब की बांये हाथ में कांच का टुकड़ा लगने से चोट आया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। दूसरी ओर विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने अपने सोशल मीडिया पेज पर पोस्ट कर कहा कि...नवागढ़ प्रवास के दौरान मेरे ऊपर हुए कायरतापूर्ण हमले की खबर से आप सभी शुभचिंतकों,क्षेत्रवासियों, समाजजनों एवं समर्थकों की चिंता एवं व्याकुलता स्वाभाविक है। परम् पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी के आशीर्वाद से मैं सुरक्षित व स्वस्थ हूं। परम् पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी की कृपा व आप सभी के शुभकामनाओं से कोई गंभीर अनहोनी नहीं हुई।आप सभी के स्नेह, चिंता और समर्थन के लिए हृदय से धन्यवाद। आप सभी का प्रेम, स्नेह, शुभकामनाएं और विश्वास ही मेरी असली ताकत है। मैं आप सभी के प्रति आभार व्यक्त करता हूँ। मैं समाज व जनसेवा के मार्ग से पीछे नहीं हटूंगा। आप सभी से आग्रह है कि शांति व संयम बनाए रखें और अफवाहों से दूर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने किया ट्वीट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed