Bemetra: जिले में 18 हजार से ज्यादा लोगों के घरों में लगेगा नल कनेक्शन, मंत्री ने किया परियोजना का भूमिपूजन
मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत 85 गांव के 18 हजार 805 परिवार को फायदा होगा। उनके घर-आंगन में कनेक्शन लग जाएगा। इस प्रोजेक्ट से करीब 80 हजार लोगों को फायदा होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेमेतरा जिले के साजा विधानसभा क्षेत्र के विधायक और जल संसाधन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविन्द्र चौबे शनिवार को जिले के दौरे पर रहे। उन्होंने ग्राम पंचायत कुम्हीगुडा में जल शुद्धिसंयत्र जलप्रदाय का भूमिपूजन कर कार्य का शुभारंभ किया। साथ ही कुम्हीगुड़ा में 6.50 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले आदिवासी (गोड) समाज सामुदायिक भवन का भूमिपूजन भी किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक बेमेतरा आशीष छाबड़ा ने की। मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत 85 गांव के 18 हजार 805 परिवार को फायदा होगा। उनके घर-आंगन में कनेक्शन लग जाएगा। इस प्रोजेक्ट से करीब 80 हजार लोगों को फायदा होगा। ये प्रोजेक्ट एक साल के भीतर पूरा हो जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी समस्यायें भी सुनी। इसके अलावा ग्राम पंचायत सोनेसरार में विभिन्न विकास कार्यों का स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समस्त ग्रामवासियों की उपस्थिति में लोकार्पण किया।