सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Theft at Saja MLA Ishwar Sahu PSO house thieves took away government pistol two accused arrested

बेमेतरा : साजा विधायक ईश्वर साहू के पीएसओ के घर चोरी, सरकारी पिस्टल ले उड़े चोर, दो आरोपी गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 27 Aug 2025 08:05 PM IST
विज्ञापन
सार

साजा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक ईश्वर साहू के पीएसओ के घर में चोरी की वारदात हुई है। पीएसओ का नाम ओमकुमार साहू है। इनके घर में अज्ञात चोर ने धावा बोल लिया। इस दौरान चोर ने उनके सरकारी पिस्टल को ले उड़े।

Theft at Saja MLA Ishwar Sahu PSO house thieves took away government pistol two accused arrested
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

साजा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक ईश्वर साहू के पीएसओ के घर में चोरी की वारदात हुई है। पीएसओ का नाम ओमकुमार साहू है। इनके घर में अज्ञात चोर ने धावा बोल लिया। इस दौरान चोर ने उनके सरकारी पिस्टल को ले उड़े। घटना के बाद पीएसओ ओमकुमार साहू ने साजा थाना में लिखित में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद साजा थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305(A), 331(4) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू किया। बेरला एसडीओपी विनय कुमार ने बताया कि अज्ञात आरोपी के संबंध में जानकारी प्राप्त करने टीम गठित की गई। मुखबिर सूचना पर वार्ड नंबर 13 फोकट पारा साजा निवासी सुरेश निर्मलकर ऊर्फ सोनू व ओम यादव ऊर्फ बिठ्ठल को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उक्त चोरी की घटना को कारित करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी गए सामान को जब्त कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed