फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   three bike riders died in three separate accidents in bemetara

बेमेतरा में तीन हादसों में तीन की मौत: अज्ञात वाहनों ने बाइक सवारों को मारी टक्कर; हर साल जाती हैं 100 जानें

Thu, 04 May 2023 05:16 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेमेतरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेमेतरा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 04 May 2023 05:16 PM IST
सार

इस छोटे से जिले में करीब-करीब रोज ही हादसे हो रहे हैं। आंकड़ों की बात करें तो हर साल 100 से ज्यादा लोगों की मौत सड़क हादसों में हो रही है, जबकि सैकड़ों लोग घायल हो रहे हैं। 
 

विज्ञापन
three bike riders died in three separate accidents in bemetara
Accident - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में तीन बाइक सवारों की मौत हो गई। तीनों हादसे अज्ञात वाहन की टक्कर के चलते हुए हैं। ये हादसे नांदघाट और बेमेतरा थाना क्षेत्र में हुए हैं। इस छोटे से जिले में करीब-करीब रोज ही हादसे हो रहे हैं। आंकड़ों की बात करें तो हर साल 100 से ज्यादा लोगों की मौत सड़क हादसों में हो रही है, जबकि सैकड़ों लोग घायल हो रहे हैं। 

विज्ञापन


जिले के नांदघाट क्षेत्र में बुधवार रात करीब 10.30 बजे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसा ग्राम टेमरी के पास हुआ है। इसमें ग्राम घुरसेना निवासी संतोष चक्रधारी (38) पुत्र सुदामा चक्रधारी की मौत हो गई। वहीं बेमेतरा क्षेत्र में ग्राम रांका में हुए हादसे में सरोरा चौकी हथबंध, तिल्दा-नेवरा निवासी चिरंजीव कुमार (35) पुत्र कुंजलाल कुर्रे की जान गई। वह बाइक से अपने घर लौट रहा था। 
विज्ञापन




कार की टक्कर से गई युवक की जान

बेमेतरा शहर के बीटीआई ग्राउंड के पास तेज रफ्तार कार ने नूर सिंह नवरंगे को टक्कर मार दी। वह किसी काम से बैंक आया था और काम निपटाने के बाद अपने घर ग्राम जेवरी लौट रहा था। इसी दौरान मेन रोड पर हादसा हो गया। टक्कर लगने से नूर सिंह के सिर पर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार सहित भाग निकला। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed