मयखाने में मारपीट: पहले मैं- पहले मैं और भिड़ गए शराबी, तीन लोगों ने एक शख्स को पीटा, गर्दन पर रखा चाकू
तीनों आरोपियों ने सुरेन्द्र के साथ मारपीट किया। वहीं, जब तीनों शराब दुकान परिसर से बाहर आए तो गाली गलौच कर मारपीट शुरू कर दी। आरोपी सुरज मिर्झा ने सुरेन्द्र के गले मे चाकू रख दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में एक अजब- गजब मामला सामने आया है। यह मामला साजा थाना क्षेत्र का है। नगर पंचायत साजा स्थित सरकारी शराब दुकान में दारू लेने के दौरान लाइन में लगे लोगों के बीच में पहले खरीदी किए जाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट की नौबत आ गई। इस मामले को लेकर थाना में शिकायत हुई है।
थाना से मिली जानकारी अनुसार पीड़ित सुरेन्द्र बारले निवासी ग्राम धौराभाठा बुधवार शाम 7 बजे अपने साथी कुंवर सिह बंजारे के साथ सरकारी शराब दुकान साजा में शराब खरीदने के लिए आए थे और लाईन मे लगे थे। तभी साजा निवासी सोनू साहू, सुरज मिर्झा, दिनेश ऊर्फ विक्की तीनों आए और पहले दारू खरीदी करने को लेकर धक्का दे दिया।
इस बीच तीनों आरोपियों ने सुरेन्द्र के साथ मारपीट किया। वहीं, जब तीनों शराब दुकान परिसर से बाहर आए तो गाली गलौच कर मारपीट शुरू कर दी। आरोपी सुरज मिर्झा ने सुरेन्द्र के गले मे चाकू रख दिया। इस घटना के बाद सुरेन्द्र ने साजा थाना में शिकायत की है। पुलिस ने आरोपी सोनू साहू, सुरज मिर्झा, दिनेश ऊर्फ विक्की के खिलाफ धारा 294, 323, 34, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।