{"_id":"661b7ad9700322ee3b02053b","slug":"three-people-died-in-a-road-accident-in-bemetara-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेमेतरा में भीषण सड़क हादसा: अज्ञात वाहन ने मारी बाइक सवार युवकों को टक्कर, तीन लोगों की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमेतरा में भीषण सड़क हादसा: अज्ञात वाहन ने मारी बाइक सवार युवकों को टक्कर, तीन लोगों की हुई मौत
Sun, 14 Apr 2024 12:12 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 14 Apr 2024 12:12 PM IST
सार
बीती रात शनिवार करीब 11.30 बजे बेमेतरा के ग्राम चोरभट्टी में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है। ये युवक एक बाइक में सवार होकर अपने घर जा रहे थे।
विज्ञापन
बेमेतरा सिटी कोतवाली थाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेमेतरा में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये तीनों एक बाइक पर सवार थे। अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। बेमेतरा के ग्राम चोरभट्टी में यह हादसा हुआ है। मौत की जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बीती रात शनिवार करीब 11.30 बजे बेमेतरा के ग्राम चोरभट्टी में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है। ये युवक एक बाइक में सवार होकर अपने घर जा रहे थे। सिटी कोतवाली बेमेतरा से मिली जानकारी अनुसार मृतकों का नाम कोमल साहू पिता भारत साहू उम्र 26, मुकेश पिता भारत साहू उम्र 24 व रवि पिता नरोत्तम यादव उम्र 24 सभी निवासी ग्राम अजुर्नी है। ये तीनों अपने एक रिश्तेदार के यहां विवाह कार्यक्रम में गए थे। वहां से वापस अपने घर अजुर्नी आ रहे थे। तभी नेशनल हाईवे स्थित ग्राम चोरभट्टी के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस की टीम ने तीनों युवक को जिला अस्पताल लेकर आई। जिला अस्पताल में आने के बाद इनकी मौत हो गई। इन तीनों युवक के सिर पर गंभीर चोट लगी है। रात के समय ही पुलिस ने परिजनों को जानकारी दे दी थी। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। आज रविवार को तीनों के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन