फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Two people died and one injured in a road accident in Bemetara

बेमेतरा में सड़क हादसा: आपस में टकराई दो बाइक, मौके पर हुई दो लोगों की मौत; एक गंभीर रूप से हुआ घायल

Thu, 14 Sep 2023 11:09 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 14 Sep 2023 11:09 AM IST
सार

बेमेतरा-सिमगा नेशनल हाईवे पर ग्राम तिवरैया व कठिया के बीच सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। ये दोनों अलग-अलग बाइक पर सवार थे।

विज्ञापन
Two people died and one injured in a road accident in Bemetara
Bemetra News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेमेतरा-सिमगा नेशनल हाईवे पर ग्राम तिवरैया व कठिया के बीच सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। ये दोनों अलग-अलग बाइक पर सवार थे। दोनों बाइक आपस में टकराई, जिससे मौके पर दो लोगों की मौत हो गई व एक अन्य घायल है। हादसे की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


कोतवाली थाना बेमेतरा से मिली जानकारी के अनुसार, संतु राम चक्रधारी उम्र 35 निवासी ग्राम लावार, थाना सिमगा व तुलेश्वर पाल उम्र 22, निवासी ग्राम गीतापुर, जिला बेमेतरा दोनों अलग-अलग बाइक में थे। ये दोनों अपने घर जा रहे थे। इन दोनो की बाइक आपस में टकरा गई, मौके पर दोनों की मौत हो गई। जिस समय ये हादसा हुआ, उस समय बारिश हो रही थी।
विज्ञापन


आसपास से गुजरने वाले लोगों ने पुलिस को सूचना दी। रात के समय बेमेतरा के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। अस्पताल में आते तक संतु राम चक्रधारी व तुलेश्वर पाल की मौत हो चुकी थी। दोनों के शव का पोर्टमार्टम किया जा रहा है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed