{"_id":"64ef23ccc3d53e1006060e65","slug":"unemployment-allowance-scheme-cm-baghel-released-fifth-installment-2023-08-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगारी भत्ता योजना: सीएम बघेल ने जारी की पांचवीं किस्त, लाखों युवाओं को फायदा; अधिकारी हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगारी भत्ता योजना: सीएम बघेल ने जारी की पांचवीं किस्त, लाखों युवाओं को फायदा; अधिकारी हुए शामिल
Wed, 30 Aug 2023 04:42 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 30 Aug 2023 04:42 PM IST
सार
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बुधवार को राजधानी रायपुर में अपने निवास कार्यालय से बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत पांचवीं किस्त जारी की।
विज्ञापन
सीएम बघेल के साथ जुड़े जिले के युवा जिला कलेक्ट्रेट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बुधवार को राजधानी रायपुर में अपने निवास कार्यालय से बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत पांचवीं किस्त जारी की। इस दौरान प्रदेश के एक लाख 29 हजार 886 हितग्राहियों को 34 करोड़ 55 लाख 65 हजार रूपए की राशि सीधे उनके खाते में हस्तांतरित की गई।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी भत्ता की अप्रैल, मई, जून, जुलाई और अगस्त माह की पांच किस्तों को मिलाकर हितग्राहियों के खाते में अब तक 146 करोड़ 97 लाख 95 हजार रुपये की राशि का भुगतान किया जा चुका है। वहीं बेमेतरा जिले की बात करें तो जिले के 4641 शिक्षित पात्र बेरोजगारों के खाते में माह अप्रैल से अगस्त तक पांच माह में 4 करोड़ 96 लाख 97 हजार 500 सौ रुपये की राशि बैंक में हस्तांतरित की गई है।
विज्ञापन
जानकारी के लिए बता दें कि अगस्त माह की बात करें तो 168 आवेदन पात्र पाए गए। इनके खाते में 4 लाख 20 हजार रुपये आये। बेमेतरा जिले में आज सिर्फ माह अगस्त में 4641 हितग्राहियों के खाते में 1 करोड़ 16 लाख 25 हजार रुपये ट्रांसफर हुए। डिप्टी कलेक्टर भूपेन्द्र जोशी, सहायक संचालक जिला कौशल विकास प्राधिकरण सहित बेरोजगारी भत्ता पत्र युवा, लाइवलीहुड से कौशल प्रशिक्षण ले रहे युवा और प्रशिक्षण उपरांत प्रतिष्ठित संस्थान में नौकरी कर रहे युवा जिला कलेक्ट्रेट बेमेतरा से वर्चुअल जुड़े।
विज्ञापन