फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Vicious bike thief arrested used to keep the stolen bike as mortgage in Bemetra

Bemetra: शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक को रखता था गिरवी, आरोपी के कब्जे से पुलिस ने बरामद की 19 बाइक

Wed, 03 Apr 2024 05:19 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 03 Apr 2024 05:19 PM IST
सार

बेमेतरा में आज बुधवार को पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में खुलासा किया है। पुलिस ने एक शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। ये प्रदेश के विभिन्न जिलों में बाइक चोरी किया है।

विज्ञापन
Vicious bike thief arrested used to keep the stolen bike as mortgage in Bemetra
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेमेतरा में आज बुधवार को पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में खुलासा किया है। पुलिस ने एक शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। ये प्रदेश के विभिन्न जिलों में बाइक चोरी किया है। इस संबंध में बेमेतरा एसपी रामकृष्ण साहू ने बताया कि एक अप्रैल को पीड़ित संजय कुमार कुर्रे पिता लखन कुमार कुर्रे निवासी ग्राम खमतराई पुलिस चौकी कंडरका ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसके बाइक क्रमांक सीजी 25- 5073 को ग्राम नेवनारा के पास से अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया है। इस मामले में धारा 379 दर्ज कर विवेचना में लिया।

विज्ञापन

 

जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम भिंभौरी में एक व्यक्ति मोटर साइकिल बेचने के लिए ग्राहक तलाश कर रहा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी अशोक कुमार साहू पिता कामता प्रसाद साहू उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम चारभाठा थाना घुमका जिला राजनांदगांव को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से बाइक क्रमांक सीजी 25-5073 को जब्त किया। 

विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने आरोपी से अन्य बाइक चोरी के संबंध में पूछताछ की। तब आरोपी ने 18 नग बाइक विभिन्न जिलों से चोरी कर अपने गांव मे अपने घर में छुपा कर रखना बताया। साथ ही मौका देखकर ग्राहक मिलने पर गिरवी रखना स्वीकार किया। आरोपी अशोक कुमार साहू की निशादेही पर उसके मकान से कुल 18 बाइक व स्कूटी बरामद किया गया है। ज्यादातर बाइक रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, खैरागढ़, बालोद, मोहला मानपुर से चोरी करना स्वीकार किया। इन सभी 18 बाइकों में से 13 प्रकरण में अब तक विभिन्न थाना में एफआईआर हो चुकी है। चोरी 19 बाइक की कीमत करीब 12 लाख 35 हजार रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed