फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Vicious thieves who cleaned hands in the temple arrested two women also included in Bemetra

Bemetra: मंदिर में हाथ साफ करने वाले शातिर चोर गिरफ्तार, दो महिलाएं भी शामिल, पुलिस ने तीनों को भेजा जेल

Wed, 10 Apr 2024 07:49 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 10 Apr 2024 07:49 PM IST
सार

मंदिर में भीड़ थी इसी दौरान दोपहर एक बजे मंदिर परिसर में उनके गले में पहले 9 नग सोने की पत्ती कीमत 30 हजार रुपए समेत अन्य सामान की चोरी कर ली गई। शिकायत पर पुलिस ने विवेचना शुरू किया।

विज्ञापन
Vicious thieves who cleaned hands in the temple arrested two women also included in Bemetra
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के पुलिस चौकी देवरबीजा ने मंदिर में चोरी करने वाले गिरोह के तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो महिला शामिल है। ये चोर मंदिर में दर्शन करने आने वाले महिलाओं को अपना निशाना बनाते थे और भीड़ में उनके महंगे आभूषण, रुपए की चोरी करते थे। पुलिस चौकी देवरबीजा प्रभारी एएसआई डीएल सोना ने बताया कि इसी माह तीन अप्रैल को पीड़िता सुखमनी कौशल पति लालाराम कौशल उम्र 55 निवासी ग्राम पेन्ड्रावन ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 29 मार्च को वह अपने परिवार के साथ सिद्धी माता मंदिर दर्शन करने के लिए ग्राम संडी आई थी। 

विज्ञापन

 

मंदिर में भीड़ थी इसी दौरान दोपहर एक बजे मंदिर परिसर में उनके गले में पहले 9 नग सोने की पत्ती कीमत 30 हजार रुपए समेत अन्य सामान की चोरी कर ली गई। शिकायत पर पुलिस ने विवेचना शुरू किया। इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि क्षेत्र में कुछ संदिग्ध घूम रहे है। पुलिस ने संदिग्ध से पूछताछ कि तो मामले का खुलासा हुआ है। 

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी अजय ऊर्फ छोटू डेढे पिता नारायण डेढे उम्र 28, महिला आरोपी कनकी बाई पुर्णहले पति विश्वनाथ पुर्णहले उम्र 35 व सुलेसना बाई डेढे पति अजय ऊर्फ छोटू डेढे उम्र 27 सभी निवासी ग्राम पिपरसत्ती थाना अकलतरा जिला जांजगीर-चांपा को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed