{"_id":"68a71c9b0a9afb84060969d3","slug":"villagers-opposed-proposed-plant-during-public-hearing-in-bemetra-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bemetra: लोक सुनवाई के दौरान प्रस्तावित प्लांट का ग्रामीणों ने किया विरोध, हजारों लोग पहुंचे, पुलिस रही तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bemetra: लोक सुनवाई के दौरान प्रस्तावित प्लांट का ग्रामीणों ने किया विरोध, हजारों लोग पहुंचे, पुलिस रही तैनात
Thu, 21 Aug 2025 06:56 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 21 Aug 2025 06:56 PM IST
सार
ग्रामीणों की भीड़ को देखते हुए यहां पर पुलिस बल भी तैनात किया गया था। ग्रामीणों ने बताया कि यह कृषि प्रधान क्षेत्र है। यहां अधिकांश लोग कृषि कार्य करते हैं।
विज्ञापन
सुनवाई के दौरान पहुंची लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेमेतरा जिले के तहसील भिंभौरी क्षेत्र के ग्राम कोहड़िया में गुरुवार को मेसर्स ब्रजेश स्टील्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रस्तावित उद्योग के पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए लोक सुनवाई हुई। यहां पर लगने वाले प्लांट का विरोध क्षेत्र की दर्जनभर ग्राम पंचायत कर रही हैं। यही कारण है कि गुरुवार को यहां पर प्लांट का जमकर विरोध किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में ग्रामीण पहुंचे हुए थे।
विज्ञापन
ग्रामीणों की भीड़ को देखते हुए यहां पर पुलिस बल भी तैनात किया गया था। ग्रामीणों ने बताया कि यह कृषि प्रधान क्षेत्र है। यहां अधिकांश लोग कृषि कार्य करते हैं। इससे ही आर्थिक स्थिति ठीक है, लेकिन प्लांट खुल जाने से यहां प्रदूषण फैलेगा। इससे कृषि कार्य प्रभावित होगा। करीब 500 से अधिक ग्रामीणों ने सुनवाई के दौरान इस प्लांट का विरोध दर्ज कराया है। सुनवाई के दौरान कई बार विवाद की स्थिति भी बनी। एसडीएम समेत अन्य अफसरों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया है। देर शाम को ग्रामीणों ने अधिकारियों की गाड़ी को भी घेर लिया था।
विज्ञापन