फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Violation of code of conduct in Bemetra notice issued dozen leaders including BJP candidate

Bemetra: बेमेतरा में आचार संहिता का उल्लंघन, भाजपा प्रत्याशी समेत दर्जनभर नेताओं को नोटिस जारी, डीजे जब्त

Sat, 28 Oct 2023 08:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 28 Oct 2023 08:05 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हुआ है। इसे लेकर बेमेतरा के भाजपा प्रत्याशी समेत दर्जनभर भाजपा नेताओं को नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन
Violation of code of conduct in Bemetra notice issued  dozen leaders including BJP candidate
कलेक्टर कार्यालय बेमेतरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हुआ है। इसे लेकर बेमेतरा के भाजपा प्रत्याशी समेत दर्जनभर भाजपा नेताओं को नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टोरेट से मिली जानकारी अनुसार वर्तमान में विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत आदर्श आचरण संहिता प्रभावी है। जिले में धारा 144 भी लागू है।

विज्ञापन

 

बीते 25 अक्टूबर दोपहर तीन बजे जिला मुख्यालय बेमेतरा में भाजपा पार्टी से बेमेतरा विधानसभा प्रत्याशी दीपेश साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, मोतीराम उर्फ मोंटी साहू, निखिल साहू, तुषार साहू, नंदू राठी, गोलू कोशले, अशोक शर्मा, योगेश वर्मा अजय तिवारी धर्मेन्द्र साहू, नरेन्द्र वर्मा, रिंकू साहू द्वारा बिना किसी अनुमति के आतिशबाजी, नारेबाजी, रैली एवं मुख्य मार्ग अवरूद्ध किया गया है। आतिशबाजी के बाद 3.30 बजे  रोहित साहू प्रदेश कार्यकारी समिति सदस्य भाजपा किसान मोर्चा द्वारा बैंड बाजा व आतिशबाजी करने आवेदन प्रस्तुत किया गया है। इसके अतिरिक्त उसी दिन के शाम में बिना अनुमति के बस स्टैण्ड से रैली निकाल कर सिग्नल चौक बेमेतरा में प्रदर्शन करते हुए आतिशबाजी की। जो आदर्श आचार संहिता व जिले में लागू धारा 144 का उल्लंघन किया जाना प्रतीत हुआ। उक्त सभी लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी कर एक नवंबर तक जवाब मंगा गया है। 

विज्ञापन


इसी प्रकार भाजपा नेता योगेश तिवारी द्वारा 27 अक्टूबर को बेमेतरा के समृद्धि विहार स्थित अपने आवास के समीप बिना किसी अनुमति के जन्मदिवस का कार्यक्रम आयोजित किया,जिसमें लगभग 100 लोग उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त योगेश तिवारी द्वारा कलेक्टोरेट परिसर के सामने बिना अनुमति के रैली निकाली गई है। इन्हे भी एक नवंबर तक जबाव देने के निर्देश दिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
 
डीजे को जब्त किया 

बेमेतरा सिटी से लगभग आठ किलोमीटर दूरी पर रायपुर सिमगा रोड़ पर स्थित ग्राम मटका में निर्वाचन आयोग से बिना अनुमति के ग्राम में डीजे ध्वनि विस्तारक बजाते हुए पाया गया। इसे एफएसटी प्रभारी द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की गई। टीम द्वारा जब्त डीजे को बेमेतरा पुलिस के सुपुर्द किया गया है इसकी जानकारी एफएसटी टीम द्वारा बेमेतरा रिटर्निंग ऑफिसर को दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed