फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Water resources department served notice to seven fish farmers in Bemetara

Chhattisgarh: शिवनाथ नदी से पानी की चोरी, मौके पर पहुंचे अधिकारी ने किया निरीक्षण; किसानों को थमाया नोटिस

Thu, 07 Mar 2024 06:45 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 07 Mar 2024 06:45 PM IST
सार

बेमेतरा में शिवनाथ नदी से पानी चोरी करने के आरोप में मछली पालन किसानों को विभाग ने नोटिस थमाया है। जल संसाधन विभाग के अधिकारी ने निरीक्षण के बाद कहा कि पंप से अवैध रूप से पानी निकालने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Water resources department served notice to seven fish farmers in Bemetara
जल संसाधन विभाग के अधिकारी ने निरीक्षण किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में नदी से पानी चोरी का मामला सामने आया है। यह चोरी प्रदेश के सबसे बड़े नदी में शामिल शिवनाथ के साथ हुआ है। दरअसल, यह नदी बेमेतरा जिले से होकर गुजरी हुई है। आने वाले भीषण गर्मी को देखते हुए इसके पानी को सहेज कर रखा जा रहा है।

विज्ञापन


इसी बीच नदी किनारे बसे गांव के लोगों ने मछली पालन करने नदी के पानी को निकाल ली। इस पर जल संसाधन विभाग ने मछली पालन करने वाले किसान तापस मंडल, स्वपन मंडल, सुकदेव मंडल, कैलाश मंडल, आशा मंडल, झुमुर मंडल व बिजोली मंडल को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


जारी पत्र में कहा गया है कि दो दिवस के भीतर शिवनाथ नदी से पंप निकालकर जल प्रदाय संबंधी विभागीय अनुमति व सभी दस्तावेज समेत कार्यालय में उपस्थित हो। अन्यथा नदी से पानी लेते पाए जाने पर विभाग द्वारा पंप जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवनाथ से पंप द्वारा अवैध रूप से पानी का उपयोग करने वाले मछली पालकों का पंप बंद करवाया जा रहा है। क्योंकि, ग्रीष्म ऋतु में शिवनाथ नदी में जल की कमी को दृष्टिगत रखते हुए नदी के जल को आम निस्तारी के लिए आरक्षित रखा जाना आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed