{"_id":"661d453f7c185f8a7d058006","slug":"woman-body-dug-out-grave-in-bemetara-2024-04-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब खुलेगा मौत का राज: हार्ट अटैक बताकर दफना दी थी महिला की लाश, निकाली बाहर; पति पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब खुलेगा मौत का राज: हार्ट अटैक बताकर दफना दी थी महिला की लाश, निकाली बाहर; पति पर आरोप
Mon, 15 Apr 2024 08:49 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 15 Apr 2024 08:49 PM IST
सार
मौत के दो दिन बाद कब्र से महिला की लाश को खोदकर निकाला गया है। मायके पक्ष ने पति के ऊपर हत्या का आरोप लगाया है। हार्टअटैक बता कर ससुराल पक्ष ने शव को कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया था।
विज्ञापन
कब्रिस्तान में पहुंची पुलिस की टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेमेतरा के मुस्लिम कब्रिस्तान से सोमवार को एक महिला का शव कब्र से खोदकर बाहर निकाला गया।। इस महिला का नाम आशिका परवीन पति शहजादा शेखानी उम्र 22 निवासी वार्ड नंबर -18 है। इस महिला की मौत 13 अप्रैल रात दो बजे हो गई थी।
विज्ञापन
ससुराल पक्ष ने महिला की मौत हार्ट अटैक बताकर शव को कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दी थी। इस बीच मायके पक्ष ने मौत को लेकर सवाल खड़े किए कि आशिका की हत्या पति ने की थी। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया।
विज्ञापन
आज को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्रिस्तान से शव की खुदाई कर बाहर निकाला गया, जिसे पीएम के लिए अस्पताल भेजा गया है। मौके पर दुर्ग की फॉरेंसिक टीम भी मौजूद रहीं। इस संबंध में बेमेतरा एडिशनल एसपी ज्योति सिंह ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। ससुराल पक्ष के आवेदन पर दो संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ और पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन