{"_id":"68621fbaf8a951061f03d5fb","slug":"youth-killed-by-running-car-over-money-transaction-in-bemetara-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेमेतरा में मर्डर: युवक के ऊपर चढ़ाई कार, वारदात में एक की मौत और दो गंभीर; पैसे का लेन-देन बना वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमेतरा में मर्डर: युवक के ऊपर चढ़ाई कार, वारदात में एक की मौत और दो गंभीर; पैसे का लेन-देन बना वजह
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 30 Jun 2025 10:55 AM IST
विज्ञापन
सार
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में एक युवक ने दूसरे युवक पर बोलेरो कार चढ़ा दी। इस दौरान दूसरे युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था।
बेमेतरा में हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
रविवार देर रात करीब नौ बजे बेमेतरा जिले में हत्या का मामला सामने आया है, जहां आरोपी युवक ने फोर व्हीलर बोलेरो को एक व्यक्ति के ऊपर चढ़ा दी। इस वारदात में एक की मौत व दो गंभीर रूप से घायल है। मामला नगर पंचायत साजा का है।
Trending Videos
साजा थाना से मिली जानकारी अनुसार मृतक रतनू नेताम के ऊपर आरोपी मालवेंद्र बनर्जी ने अपनी बोलेरो गाड़ी चढ़ा दी। यह वारदात साजा कोदवा मेन रोड वर्मा पेट्रोल पंप के पास हुई। इसी जगह पर मौजूद मृतक के साथी मुलचंद उर्फ शंकर यादव, नरेश निषाद गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आज सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है कि मृतक व आरोपी के बीच रुपए का लेन-देन का विवाद चल रहा था। यही विवाद हत्या का कारण बना है। इस वारदात के बाद रात को लोग थाना पहुंच गए थे। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है। आज सोमवार को मृतक का पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंपा जाएगा।