{"_id":"650f091787933b639304f348","slug":"youth-murdered-due-to-personal-dispute-in-bemetara-2023-09-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेमेतरा में आपसी विवाद में की हत्या: घर बुलाने से पहले ही रच डाली साजिश; गला घोंट शव बाड़ी में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमेतरा में आपसी विवाद में की हत्या: घर बुलाने से पहले ही रच डाली साजिश; गला घोंट शव बाड़ी में फेंका
Sat, 23 Sep 2023 09:23 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 23 Sep 2023 09:23 PM IST
सार
मृतक युवक को आरोपियों ने अपने घर में बुलाया, फिर गला घोंटकर शव को बाड़ी में फेंक दिया। पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों आरोपी को जेल भेजा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में आपसी विवाद के कारण एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक युवक को आरोपियों ने अपने घर में बुलाया, फिर गला घोंटकर शव को बाड़ी में फेंक दिया। पूरा मामला बेमेतरा जिले के नांदघाट थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। नांदघाट थाना प्रभारी अलील चंद ने बताया कि 21 सितंबर को प्रार्थी करण ध्रुव पिता सुखदेव ध्रुव, निवासी ग्राम मल्दा थाना नांदघाट ने रिर्पोट दर्ज कराया कि 20 सितंबर को रात 9.30 बजे मृतक गवेन्द्र यादव को रामदयाल साहू पिता रामप्रसाद साहू उम्र 50 और नोहर साहू पिता बलदाउ साहू उम्र 23 दोनों निवाासी ग्राम मल्दा, थाना नांदघाट, जिला बेमेतरा अपने साथ घर लेकर गये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
उसके बाद सुबह मृतक की लाश संदिग्ध अवस्था में मिली। इस मामले में पुलिस ने धारा 302, 201, 120बी, 34 के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विवेचना के दौरान आरोपी रामदयाल साहू और नोहर साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर पता चला कि मृतक गवेन्द्र यादव आरोपियों के परिजनों को परेशान करते थे, जिसकी जानकारी होने पर आवेश में आकर योजना बनाकर मृतक को अपने घर में गले में रस्सी डालकर फांसी के फंदे पर लटकाकर हत्या कर दी।
वहीं वारदात के बाद आत्महत्या का रूप देने और साक्ष्य छुपाने के लिए लाश को अपने बाड़ी किनारे फेंक दिया। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।