फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bemetara News ›   Zila Panchayat two members detained to meet Deputy CM ts Singhdev in Bemetara

Chhattisgarh: डिप्टी CM सिंहदेव से मिलने पहुंचे जिला पंचायत सदस्य हिरासत में; रीपा में हुई खरीदी की होगी जांच

Wed, 26 Jul 2023 07:51 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेमेतरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेमेतरा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 26 Jul 2023 07:51 PM IST
सार

बेमेतरा में उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव से मिलने के लिए पहुंचे जिला पंचायत के दो सदस्यों राहुल टिकरिहा और गोवेंद्र पटेल को हिरासत में ले लिया गया। दोनों 15वें वित्त आयोग की राशि जारी नहीं किए जाने को लेकर सिंहदेव से मुलाकात करना चाहते थे। 

विज्ञापन
Zila Panchayat two members detained to meet Deputy CM ts Singhdev in Bemetara
भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्यों को पुलिस हिरासत में कोतवाली ले गई। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव से मिलने के लिए पहुंचे जिला पंचायत के दो सदस्यों राहुल टिकरिहा और गोवेंद्र पटेल को हिरासत में ले लिया गया। दोनों 15वें वित्त आयोग की राशि जारी नहीं किए जाने को लेकर सिंहदेव से मुलाकात करना चाहते थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया और हिरासत में कोतवाली ले गई। हालांकि दोपहर बाद दोनों को छोड़ दिया गया। सदस्यों ने बताया कि तीन साल से राशि को रोक रखा गया है। इस संबंध में वे मिलकर मांग करना चाहते थे, पर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। 

विज्ञापन


अफसरों की ली समीक्षा बैठक
दरअसल, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव एक दिवसीय दौरे पर बुधवार को बेमेतरा पहुंचे थे। इस दौरान डिप्टी सीएम ने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक ली और विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उनके साथ साजा विधायक व मंत्री रविन्द्र चौबे, बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा भी शामिल रहे। बैठक में बेमेतरा ब्लॉक ग्राम झालम के महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) में स्थापित यूनिट में खरीदी प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर उन्होंने कलेक्टर को जांच के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन




सप्ताह में दो दिन पटवारियों को हल्के में बैठने के निर्देश
सिंहदेव ने गौठानों में स्थानीय बाजार मांग के अनुसार स्वरोजगार स्थापित करने पर बल दिया, ताकि ग्रामीण महिलाएं स्वावलंबी बन सके। उन्होंने कहा कि जिले के ग्राम पंचायतों में स्वीकृत निर्माण कार्य जिसे निर्माण एजेंसी ने अभी तक पूरा नहीं किए और जो प्रारंभ नहीं हुए ऐसे कार्य चिन्हांकित कर पंचायत को हस्तांतरित करें। डिप्टी सीएम ने कहा कि ग्रामीणों की राजस्व प्रकरण व जमीन संबंधित समस्याओं का मौके पर निराकरण हो। इसके लिए सप्ताह में दो दिन पटवारियों को अपने हल्के में बैठने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने विवादित, अविवादित सीमांकन आदि प्रकरणों और उनके निराकरण की समीक्षा की। जिले में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन की तैयारियों, खाद बीज की उपलब्धता और उठाव की जानकारी ली। उन्होंने लंबित भुगतान और प्रकरणों के निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने जिले की कानून व्यवस्था और राजनीतिक मुकदमे संबंधी एसपी भावना गुप्ता से ब्यौरा लिया। इसी प्रकार स्वास्थ्य, शिक्षा, निर्माण समेत अन्य जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed