{"_id":"6a06a1edc5a269b9ff03e31f","slug":"4-saal-ka-tendupataa-bonas-dilaane-sangrahko-ne-vidhayak-ko-soupa-gyapan-bijapur-news-c-1-1-noi1491-4284873-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजापुर: चार साल का तेंदूपत्ता बोनस दिलाने को संग्राहकों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, बताई अपनी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजापुर: चार साल का तेंदूपत्ता बोनस दिलाने को संग्राहकों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, बताई अपनी परेशानी
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: बीजापुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 10:27 AM IST
विज्ञापन
बीजापुर न्यूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बीजापुर जिले के पामेड़ क्षेत्र के तेंदूपत्ता संग्राहकों ने पिछ्ले चार वर्षों से लंबित तेंदूपत्ता बोनस राशि दिलाने की मांग को लेकर बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी को विधायक निवास पहुंचकर एक ज्ञापन सौंपा है।
Trending Videos
ग्रामीणों ने प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति पामेड़ के प्रबंधक रामाराव व्ही. पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने विगत चार वर्षों से तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस राशि का भुगतान नहीं किया है। ज्ञापन में बताया गया कि समिति के अंतर्गत 23 फड़ संचालित हैं, जहां संग्राहक मेहनत से तेंदूपत्ता एकत्र करते हैं, लेकिन बोनस की राशि नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संग्राहकों ने आरोप लगाया कि जब वे बोनस राशि के बारे में पूछते हैं, तो पामेड़ के प्रबंधक रामाराव व्ही. उन्हें डरा-धमकाकर चुप करा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञापन प्राप्त करने के बाद विधायक ने कहा तेंदूपत्ता संग्राहकों का बोनस पाने का अधिकार है। गरीब आदिवासियों की मेहनत पर डाका डालने वालों को चिह्नित कर उन पर कार्रवाई हो। विधायक मंडावी ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच हो और दोषी पाए जाने पर प्रबंधक रामाराव व्ही. के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए तथा संग्राहकों के चार वर्षों के लंबित बोनस का भुगतान तत्काल किया जाए। विधायक ने यह भी कहा है कि यदि मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो तेंदूपत्ता संग्राहकों के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में पामेड़ क्षेत्र के ग्रामीण एवं तेंदूपत्ता संग्राहक उपस्थित थे।