{"_id":"6a0326753e040c7d9f015a57","slug":"tendupatta-sangrahako-ke-liye-khushkhabari-bijapur-me-bonas-bima-aur-chatravritti-yojnavo-ke-sath-kharidi-shuru-bijapur-news-c-1-1-noi1491-4270655-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए खुशखबरी: बीजापुर में बोनस, बीमा और छात्रवृत्ति योजनाओं के साथ खरीदी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए खुशखबरी: बीजापुर में बोनस, बीमा और छात्रवृत्ति योजनाओं के साथ खरीदी शुरू
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: बीजापुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
सार
तेंदूपत्ता बेचने पर संग्राहकों को संग्रहण पारिश्रमिक के साथ बोनस का लाभ मिलेगा। 500 गड्डी से अधिक तेंदूपत्ता संग्रहण करने वाले ग्रामीणों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।
तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए खुशखबरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बीजापुर जिला वनोपज सहकारी यूनियन ने वर्ष 2026 के तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य की शुरुआत कर दी है। यह कार्य जिले की 28 प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों के अंतर्गत 582 फड़ों में संचालित हो रहा है। शासन ने तेंदूपत्तों की खरीदी के लिए 5.50 रुपये प्रति गड्डी और 5500 रुपये प्रति मानक बोरा की दर तय की है।
Trending Videos
समिति ने ग्रामीणों से अच्छी गुणवत्ता के 50-50 पत्तों की गड्डी बनाकर नजदीकी फड़ में बेचने की अपील की है। उन्हें चिकने, सपाट और बिना कटे-फटे पत्ते बेचने को कहा गया है। ऐसे पत्ते बेचने पर संग्राहकों को संग्रहण पारिश्रमिक के साथ बोनस का लाभ मिलेगा। 500 गड्डी से अधिक तेंदूपत्ता संग्रहण करने वाले ग्रामीणों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। इन योजनाओं में मुखिया की सामान्य मृत्यु पर दो लाख रुपये और दुर्घटना मृत्यु पर चार लाख रुपये तक की सहायता मिलेगी। परिवार के अन्य सदस्यों के लिए भी आर्थिक सहायता का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति और शिक्षा प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। दसवीं और बारहवीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा। व्यावसायिक व गैर-व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को भी यह सहायता मिलेगी। यूनियन ने ग्रामीणों से अच्छी गुणवत्ता का तेंदूपत्ता संग्रहण कर फड़ों में बेचने की अपील की है।