सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Collector Vishwadeep gave information regarding basic facilities in Bijapur

नक्सल मुक्त बीजापुर पर फोकस: बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को मिलेगी नई रफ्तार, कलेक्टर ने दी जानकारी

अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: बीजापुर ब्यूरो Updated Mon, 11 May 2026 08:05 PM IST
विज्ञापन
सार

कलेक्टर विश्वदीप ने कहा कि नक्सल प्रभाव कम होने के बाद अब बीजापुर में विकास कार्यों को नई गति दी जाएगी। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के साथ नियद नेल्लानार और बस्तर मुन्ने योजना पर विशेष फोकस रहेगा।
 

Collector Vishwadeep gave information regarding basic facilities in Bijapur
नक्सल मुक्त बीजापुर पर फोकस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बीजापुर जिले के नवपदस्थ कलेक्टर विश्वदीप ने जिला कार्यालय में प्रेस-वार्ता की। उन्होंने जिले के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताओं को साझा किया। इस वार्ता में प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Trending Videos


कलेक्टर विश्वदीप ने कहा कि नक्सल मुक्त बीजापुर में अब विकास को नई गति मिलेगी। प्रशासन शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, सड़क, बिजली, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं के गुणवत्तापूर्ण विस्तार को सर्वोच्च प्राथमिकता देगा। उन्होंने बताया कि बीजापुर चार दशकों तक माओवाद के प्रभाव से जूझता रहा। इससे विकास कार्य प्रभावित हुए थे। अब नई ऊर्जा, सकारात्मक सोच और सामुदायिक सहभागिता से सर्वांगीण विकास होगा। नियद नेल्लानार और बस्तर मुन्ने कार्यक्रम के क्रियान्वयन पर भी चर्चा हुई। सुशासन तिहार पर भी विस्तृत बात की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्टर ने मीडिया को लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ बताया। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में पत्रकारों की भूमिका महत्वपूर्ण है। मीडिया प्रशासन और जनता के बीच प्रभावी सेतु का कार्य करता है। पत्रकारों ने अपने अनुभव साझा किए और विकास में सक्रिय सहभागिता का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत मुख्य कार्यकारी अधिकारी नम्रता चौबे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

बीजापुर न्यूज

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed