सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Reluctance to give RTI information in case of irregularities worth lakhs of rupees in Bijapur Panchayat

Bijapur News: ग्राम पंचायत चिन्नाकवाली में लाखों रुपये की अनियमितता, आरटीआई जानकारी देने में आनाकानी

अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: बीजापुर ब्यूरो Updated Mon, 11 May 2026 04:18 PM IST
विज्ञापन
सार

बीजापुर जनपद पंचायत बीजापुर के अधीन ग्राम पंचायत चिन्नाकवाली में आर्थिक अनियमितताओं का मामला सामने आया है। सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी महीनों बाद भी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है।

Reluctance to give RTI information in case of irregularities worth lakhs of rupees in Bijapur Panchayat
सूचना का अधिकार (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बीजापुर जनपद पंचायत बीजापुर के अधीन ग्राम पंचायत चिन्नाकवाली में आर्थिक अनियमितताओं का मामला सामने आया है। सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी महीनों बाद भी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। इससे सरकारी व्यवस्था और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Trending Videos


आरोप है कि पंचायत में नियम विरुद्ध कार्य कर लाखों रुपये का आहरण किया गया है। मामले की सच्चाई जानने के लिए एक आवेदक ने सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत दस्तावेज मांगे थे। ग्राम पंचायत चिन्नाकवाली के जन सूचना अधिकारी और सचिव ने निर्धारित समय सीमा में कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने संबंधित दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं कराए। इसके बाद आवेदक ने जनपद पंचायत बीजापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के समक्ष प्रथम अपील की। इस पूरे मामले ने सरकारी व्यवस्था और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने मामले की सुनवाई करते हुए जन सूचना अधिकारी और सचिव को निशुल्क जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कारण बताओ नोटिस जारी करने का आदेश भी दिया। बावजूद इसके, आदेश जारी होने के एक माह से अधिक समय बीतने के बाद भी सचिव ने कोई जानकारी नहीं दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि पंचायत सचिव सत्ता पक्ष का प्रभाव दिखाकर मनमानी कर रहे हैं। वे अफसरों के आदेशों को भी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed