सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   bijali ke dam panchvi bar badhaya jana janta par atyachar jain

Bijapur: बिजली के दाम पांचवीं बार बढ़ाया जाना जनता पर अत्याचार- जैन

अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: बीजापुर ब्यूरो Updated Thu, 18 Jun 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रेस वार्ता में उन्होंने आगे कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार और बिजली विभाग उपभोक्ताओं को बिल के नाम पर लूटने में लगी हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले कुछ महीनों से बिजली बिल तीन से चार गुना तक आ रहे हैं। 

bijali ke dam panchvi bar badhaya jana janta par atyachar  jain
बीजापुर न्यूज
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर गुरुवार को जगदलपुर के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता रेखचंद जैन ने बीजापुर जिला मुख्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं के बिजली दामों में 30 से 50 पैसे और गैर-घरेलू में 20 से 40 पैसे की बढ़ोतरी किए जाने के फैसले का कांग्रेस विरोध करती है। उन्होंने इसे जनता पर अत्याचार करार देते हुए आगे कहा कि भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद यह पाँचवीं बार बिजली दरों में वृद्धि की गई है।



उन्होंने भाजपा के डबल इंजन की सरकार पर आरोप लगाया कि पहले से ही बेहद महंगे बिजली बिलों से परेशान जनता को राहत देने के बजाय सरकार लगातार बोझ बढ़ा रही है। इस बार कृषि पंपों की बिजली में भी 40 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है। हाल ही में 12 प्रतिशत विद्युत ईंधन अधिभार (MPPS) भी बढ़ाया गया था। प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेता रेखचंद जैन ने कहा कि कांग्रेस सरकार के 5 वर्षों में बिजली दरों में महज 2 पैसे की बढ़ोतरी की थी और उसमें भी 400 यूनिट तक बिजली बिल आधा करने की योजना लागू थी। वहीं भाजपा सरकार ने 400 यूनिट तक की आधी बिल योजना बंद करने के बाद पाँचवीं बार दाम बढ़ाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेस वार्ता में उन्होंने आगे कहा कि डबल इंजन की भाजपा सकार और बिजली विभाग उपभोक्ताओं को बिल के नाम पर लूटने में लगी हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले कुछ महीनों से बिजली बिल तीन से चार गुना तक आ रहे हैं। एक ही महीने में उपभोक्ताओं को ऑनलाइन और ऑफलाइन अलग-अलग बिल भेजे जा रहे हैं। अनुबंध भार क्षमता बिना उपभोक्ता की सहमति के बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता रेखचंद जैन ने स्मार्ट मीटरों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा है कि स्मार्ट मीटर वास्तविक खपत से अधिक रीडिंग दिखा रहे हैं और सामान्य मीटर की तुलना में बहुत तेजी से चल रहे हैं। जून माह में 45 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं के बिल औसतन तीन गुना आ गए हैं, जिससे जनता बेहद परेशान है। इसके साथ ही उन्होंने बिजली बिल ज़्यादा आने के तीन कारण बताये जिनमें सरकार द्वारा बिजली के दाम बढ़ाना, बिजली बिल हाफ़ योजना बंद करना और स्मार्ट मीटरों को लगाकर उपभोक्ताओं से अनाप शनाप खपत से अधिक रीडिंग बताना जिससे बिजली बिल अधिक आ रहे है।

उत्तर प्रदेश का उदाहरण
कांग्रेस नेता रेखचंद जैन ने उत्तर प्रदेश सरकार का उदाहरण देते हुए भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार से माँग की कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार ने खुद स्मार्ट मीटर वापस लेने का फैसला किया है। इसलिए छत्तीसगढ़ सरकार को भी जनहित में स्मार्ट मीटर वापस लेना चाहिए। उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा कि सरकार 24 घंटे बिजली देने में पूरी तरह नाकाम है, फिर भी अनाप-शनाप बिल भेज रही है। जनता बिजली कटौती और महंगे बिल दोनों से त्रस्त है।इसके साथ ही रेखचंद जैन ने इसे लेकर सदन से लेकर सड़क तक आंदोलन करने की बात कही है, प्रेस वार्ता के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

बीजापुर न्यूज

बीजापुर न्यूज

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed