बीजापुर: जिला शिक्षा अधिकारी ने औचक निरीक्षण में पाईं कमियां, स्कूलों में व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
बीजापुर में जिला शिक्षा अधिकारी ने संकुल केंद्र दुगोली और नैमेड़ की विभिन्न शालाओं का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शैक्षणिक गतिविधियों और स्कूली व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला दुगोली में डीईओ ने सभी कक्षाओं में बारहखड़ी और पहाड़ा चार्ट अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए। वहीं कन्या पोर्टा केबिन नैमेड़ एवं हाई स्कूल पोर्टा केबिन नैमेड़ का निरीक्षण कर छात्रावास की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने तथा सभी बच्चों के लिए मच्छरदानी लगाने के निर्देश दिए।

उन्होंने दोनों संस्थाओं में वीएसके ऐप के माध्यम से शिक्षकों की उपस्थिति का अवलोकन किया तथा समय-विभाग चक्र के अनुरूप नियमित अध्यापन और शिक्षक डायरी संधारित करने के निर्देश दिए। साथ ही आगामी तीन दिनों के भीतर विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए संबंधित शिक्षकों को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।
जिला शिक्षा अधिकारी ने विभागीय निर्देशों का कड़ाई से पालन करने पर जोर देते हुए प्रतिदिन राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, सरस्वती वंदना, भोजन मंत्र, दीप मंत्र, गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र, शांति मंत्र के सामूहिक गायन तथा महापुरुषों की जीवनी के नियमित वाचन कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में स्वच्छ, अनुशासित और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करना सभी शिक्षकों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।