फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   There is no shortage of diesel petrol or gas Congress should stop misleading farmers Reddy in Bijapur

Bijapur News: डीजल, पेट्रोल व गैस की कोई कमी नहीं, कांग्रेस किसानों को गुमराह करना बंद करे - रेड्डी

Thu, 25 Jun 2026 05:22 PM IST
बीजापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: बीजापुर ब्यूरो Updated Thu, 25 Jun 2026 05:22 PM IST
सार

बीजापुर में  हाल ही में कांग्रेस द्वारा कथित डीजल संकट को लेकर किए गए प्रदर्शन एवं लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार, भ्रामक तथा राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित हैं। प्रदेश में किसानों के लिए डीजल, खाद एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित है।

विज्ञापन
There is no shortage of diesel petrol or gas Congress should stop misleading farmers Reddy in Bijapur
बीजापुर न्यूज

विस्तार

बीजापुर में  हाल ही में कांग्रेस द्वारा कथित डीजल संकट को लेकर किए गए प्रदर्शन एवं लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार, भ्रामक तथा राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित हैं। प्रदेश में किसानों के लिए डीजल, खाद एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित है और किसान पूरे उत्साह के साथ खरीफ सीजन की तैयारियों एवं कृषि कार्यों में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन


बीजापुर के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद प्रतिनिधि श्रीनिवास रेड्डी ने एक बयान जारी कर कहा है, कि कांग्रेस के पास अब जनता के हितों से जुड़ा कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है। यही कारण है कि वह झूठे प्रचार, भ्रम और अफवाहों के सहारे किसानों एवं आम जनता को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रही है। वास्तविकता यह है कि केंद्र सरकार तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समय पर ईंधन, खाद, बीज एवं अन्य आवश्यक कृषि संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा नेता रेड्डी ने आगे कहा कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में किसानों को नियमित रूप से डीजल उपलब्ध हो रहा है और कृषि गतिविधियां पूरी तरह सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं। कांग्रेस द्वारा डीजल संकट का कृत्रिम वातावरण बनाकर किसानों में भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि धरातल की सच्चाई इससे बिल्कुल भिन्न है। किसान आज अपनी खेती-किसानी में व्यस्त हैं और विकास विरोधी राजनीति को भली-भांति पहचानते हैं। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस कि राजनीतिक इतिहास समाज में भ्रम, वैमनस्य और अराजकता फैलाने की राजनीति से जुड़ा रहा है। विकास, सुशासन और जनकल्याण के मुद्दों पर विफल होने के कारण कांग्रेस अब केवल झूठे आरोपों और भ्रामक अभियानों के सहारे अपनी राजनीतिक जमीन बचाने का प्रयास कर रही है। किंतु प्रदेश की जनता और किसान कांग्रेस की इस मानसिकता को अच्छी तरह समझ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी किसानों के हितों की रक्षा और उनके सर्वांगीण विकास के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े तथा कृषि कार्यों के लिए आवश्यक सभी संसाधन समय पर उपलब्ध हों। उन्होंने कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि वह भविष्य में भी झूठ, भ्रम और दुष्प्रचार के माध्यम से समाज को गुमराह करने का प्रयास करती रही, तो देश की जागरूक जनता उसे लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब देगी। राष्ट्रहित, विकास और सुशासन के मार्ग में बाधा उत्पन्न करने वाली राजनीति को जनता बार-बार नकार चुकी है और आगे भी ऐसे प्रयासों को अस्वीकार करती रहेगी। जनता अब सच्चाई और दिखावे के बीच का अंतर समझ चुकी है तथा अवसरवादीय राजनीति को चुनावों में उचित उत्तर देना जानती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed