फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   kacchi jhopadi se smart kacsha tak: bhairamgadh ki betiyo ko mila sapano ka naya school

CG News: भैरमगढ़ में तैयार हुआ कन्या स्कूल का नया भवन, छात्राओं को मिली आधुनिक सुविधाएं

Mon, 27 Jul 2026 07:02 PM IST
बीजापुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर Published by: बीजापुर ब्यूरो Updated Mon, 27 Jul 2026 07:02 PM IST
सार

बीजापुर के भैरमगढ़ में कन्या शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला का नया भवन बनकर तैयार हो गया है। अब छात्राओं को सुरक्षित और आधुनिक सुविधाओं वाले वातावरण में पढ़ाई का अवसर मिलेगा। इससे बालिका शिक्षा को बढ़ावा, उपस्थिति में वृद्धि और ड्रॉपआउट दर में कमी आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
kacchi jhopadi se smart kacsha tak: bhairamgadh ki betiyo ko mila sapano ka naya school
बीजापुर न्यूज

विस्तार

विकासखंड भैरमगढ़ की छात्राओं के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिली है। वर्षों तक कच्ची पाठशाला और अस्थायी कमरों में पढ़ाई करने के बाद अब कन्या शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला का नया भवन बनकर तैयार हो गया है। इससे छात्राओं को सुरक्षित, सुविधायुक्त और बेहतर शैक्षणिक वातावरण में पढ़ाई का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन

अब तक भवन के अभाव में छात्राओं को सीमित संसाधनों और अस्थायी व्यवस्थाओं के बीच शिक्षा ग्रहण करनी पड़ती थी। बारिश सहित अन्य मौसम में पढ़ाई अक्सर प्रभावित होती थी। शिक्षा विभाग (डीपीआई) की पहल पर वर्ष 2025-26 में इस भवन का निर्माण स्वीकृत हुआ था, जिसे वर्ष 2026-27 में पूरा कर लिया गया है। इससे छात्राओं की लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हो गया है।

विज्ञापन


पढ़ें:  म्यांमार में मानव तस्करी और साइबर ठगी नेटवर्क पर NIA का शिकंजा, बंगाल-छत्तीसगढ़ में छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन

नवनिर्मित विद्यालय भवन में आधुनिक कक्षाओं के साथ आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इससे न केवल नियमित पढ़ाई सुचारु रूप से संचालित हो सकेगी, बल्कि छात्राओं के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास के लिए भी बेहतर वातावरण तैयार होगा।

ग्रामीण क्षेत्र में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में यह भवन एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि बेहतर अधोसंरचना से छात्राओं की विद्यालय में उपस्थिति बढ़ेगी, ड्रॉपआउट दर में कमी आएगी और शिक्षण की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।

भैरमगढ़ का यह नया विद्यालय भवन केवल एक निर्माण परियोजना नहीं, बल्कि उन बेटियों के सपनों की मजबूत नींव है, जो अब कच्ची झोपड़ी जैसी अस्थायी पाठशाला से निकलकर आधुनिक और सुरक्षित स्कूल में अपने बेहतर भविष्य की ओर आत्मविश्वास के साथ कदम बढ़ाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed