फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Pangolin poaching racket busted in Bijapur: Forest department arrests three accused with 400 gram scale

बीजापुर में पैंगोलिन शिकार का भंडाफोड़: वन विभाग ने 400 ग्राम स्केल के साथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sun, 26 Jul 2026 03:05 PM IST
बीजापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: बीजापुर ब्यूरो Updated Sun, 26 Jul 2026 03:05 PM IST
सार

बीजापुर में इंद्रावती टाइगर रिजर्व क्षेत्र में वन्यजीवों के शिकार और तस्करी के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पैंगोलिन शिकार मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Pangolin poaching racket busted in Bijapur: Forest department arrests three accused with 400 gram scale
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी

विस्तार

बीजापुर में इंद्रावती टाइगर रिजर्व क्षेत्र में वन्यजीवों के शिकार और तस्करी के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पैंगोलिन शिकार मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वनमंडल बीजापुर और इंद्रावती टाइगर रिजर्व की संयुक्त टीम ने भोपालपटनम क्षेत्र के सैंड्रापारा गांव में छापेमारी कर आरोपियों के कब्जे से करीब 400 ग्राम पैंगोलिन स्केल बरामद किए।
विज्ञापन


वन विभाग ने तीनों आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 (संशोधित 2022) के तहत मामला दर्ज किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, बीजापुर की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


सामान्य वनमंडल भोपालपटनम के एसडीओ नीतीश रावटे ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग पैंगोलिन का शिकार कर उसके स्केल अपने पास रखे हुए हैं। सूचना के आधार पर गठित टीम ने तत्काल छापेमारी की और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 400 ग्राम पैंगोलिन स्केल बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीओ रावटे ने कहा कि वन्यजीवों के शिकार और तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। संरक्षित वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए विशेष अभियान लगातार संचालित किए जा रहे हैं और किसी भी प्रकार के वन्यजीव अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले इंद्रावती टाइगर रिजर्व के पासेवाड़ा रेंज के नेतिवाड़ा क्षेत्र में बाघ के शिकार का मामला भी सामने आया था। उस मामले में शासन ने कार्रवाई करते हुए संबंधित रेंजर, डिप्टी रेंजर और फॉरेस्ट गार्ड को निलंबित किया था। लगातार हो रही कार्रवाई को वन्यजीव अपराधों पर नियंत्रण की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed