फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   bijapur pradhanpara primary school new building inauguration toynar chhattisgarh

Bijapur News: टूटे शेड से पक्के स्कूल तक का सफर पूरा! परधानपारा के बच्चों को मिला नया विद्यालय भवन

Sat, 25 Jul 2026 09:55 PM IST
बीजापुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर Published by: बीजापुर ब्यूरो Updated Sat, 25 Jul 2026 09:55 PM IST
सार

Chhattisgarh News: बीजापुर जिले के तोयनार स्थित परधानपारा प्राथमिक शाला को वर्षों तक अस्थायी शेड में संचालित होने के बाद नया भवन मिल गया है। शनिवार को जनप्रतिनिधियों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भवन का लोकार्पण किया। नए भवन से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।
 

विज्ञापन
bijapur pradhanpara primary school new building inauguration toynar chhattisgarh
परधानपारा प्राथमिक शाला को मिला नया भवन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

बीजापुर जिले के तोयनार स्थित परधानपारा प्राथमिक शाला को वर्षों तक अस्थायी शेड में संचालित होने के बाद आखिरकार अपना नया भवन मिल गया। शनिवार को जनप्रतिनिधियों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने फीता काटकर नवीन विद्यालय भवन का लोकार्पण किया। नए भवन के शुरू होने से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा और पढ़ाई के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

2024-25 सत्र से दोबारा शुरू हुआ था स्कूल
गौरतलब है कि प्राथमिक शाला परधानपारा का पुनः संचालन शैक्षणिक सत्र 2024-25 से प्रारंभ किया गया था। उस समय विद्यालय का संचालन अस्थायी शेड में किया जा रहा था। विद्यार्थियों की सुविधा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने नवीन विद्यालय भवन का निर्माण कराया, जिससे अब बच्चों को सुरक्षित और बेहतर वातावरण में पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


जनप्रतिनिधियों ने किया भवन का लोकार्पण
लोकार्पण कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य मथियस कुजूर, सरपंच मुन्नी कुड़ियम, उपसरपंच भीमा तेलम, खंड शिक्षा अधिकारी नागेश निषाद तथा वार्ड पंचों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर भवन का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने नए विद्यालय भवन के लिए खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों के साथ कक्षा में बैठकर किया अध्यापन
उद्घाटन के बाद जिला पंचायत सदस्य मथियस कुजूर और खंड शिक्षा अधिकारी नागेश निषाद ने विद्यार्थियों के साथ कक्षा में बैठकर अध्यापन किया और उनका उत्साह बढ़ाया। वहीं सरपंच मुन्नी कुड़ियम ने विद्यार्थियों को पेन और कॉपियां वितरित कर बेहतर शिक्षा के लिए प्रेरित किया।


यह भी पढ़ें: CGPSC पेपर लीक: पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी गिरफ्तार, कोर्ट ने ईडी को सात दिन की रिमांड पर सौंपा

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन का जताया आभार
कार्यक्रम में संकुल शैक्षिक समन्वयक प्रेम प्रकाश चापड़ी, प्रधान अध्यापक सड़वल मोरला, प्रधान अध्यापक इकबाल खान, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, बड़ी संख्या में विद्यार्थी और ग्रामीण उपस्थित रहे। नए विद्यालय भवन के लोकार्पण से विद्यार्थियों, अभिभावकों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने विद्यालय को आधुनिक भवन उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed