सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Congress Attacked Over Women Reservation District Panchayat President Calls It an Assault on Women Rights in B

Bijapur : महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस पर हमला, जिला पंचायत अध्यक्ष बोलीं-महिलाओं के अधिकारों पर प्रहार

अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: बीजापुर ब्यूरो Updated Fri, 24 Apr 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
सार

बीजापुर जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेसियों की नकारात्मक सोच महिलाओं के हितों पर सीधा प्रहार है।

Congress Attacked Over Women Reservation District Panchayat President Calls It an Assault on Women Rights in B
बीजापुर न्यूज
विज्ञापन

विस्तार

बीजापुर जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेसियों की नकारात्मक सोच महिलाओं के हितों पर सीधा प्रहार है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकारों पर वार के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है और अब समय बदल चुका है, नारी तुझे सलाम नहीं, अब नारी नेतृत्व का युग है। उन्होंने भाजपा अटल सदन कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम में महिलाएं केवल समर्थन के लिए नहीं, बल्कि कांग्रेस के “दोहरे चरित्र” को उजागर करने के लिए एकत्र हुई हैं। जानकी कोरसा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने 30 वर्षों तक महिला आरक्षण बिल को केवल चुनावी मुद्दा बनाकर रखा और इसे पास कराने में गंभीरता नहीं दिखाई। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस अधिनियम को संसद के दोनों सदनों से पारित कराया गया।

Trending Videos


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम–2023 में संसद के दोनों सदनों से पारित होकर कानून बना, पूरे देश की महिलाओं ने उत्सव के रूप में सरकार का अभिनंदन किया। इस अधिनियम को 2029 से लोकसभा एवं राज्यों की विधान सभाओं में लागू करने के लिए लाया गया जिसे कांग्रेस सहित सभी विपक्षी पार्टियों ने गैर जिम्मेदाराना रवैया के साथ इसके विरोध में मतदान किया। यह महिला अधिकारों के प्रति घोर अन्याय है, देश भर की महिलाओं के मन में कांग्रेस एवं विपक्षी पार्टियों के प्रति गहरा आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के विरोध पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस बिल लाने की बात करती थी, लेकिन जब 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान लागू हुआ तो नए बहाने सामने लाए जा रहे हैं। उन्होंने इसे महिलाओं के सशक्तिकरण के बजाय राजनीतिक विरोध बताया। कोरसा ने कांग्रेस पर महिला विरोधी रुख अपनाने का आरोप लगाते हुए तीन तलाक कानून, उज्ज्वला योजना और अन्य योजनाओं पर भी सवाल उठाने का उल्लेख किया। उन्होंने बीजापुर की महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपनी बेटियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए सही निर्णय लें। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष घासीराम नाग, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष माया झाड़ी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हरिहर सहनी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री पुष्पा सिन्हा, उपाध्याय पूजा पोदी, संगीता दासार सहित भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस 30 साल तक बिल लटकाती रही, जबकि मोदी सरकार ने इसे तेजी से पारित कर महिलाओं को उनका अधिकार देने का काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed