Bijapur: प्रधानाध्यापक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में मानसिक प्रताड़ना का लगाया आरोप
बीजापुर में कोतवाली थाना क्षेत्र में एक वरिष्ठ शिक्षक एवं प्रधान अध्यापक राजू पुजारी द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीजापुर में कोतवाली थाना क्षेत्र में एक वरिष्ठ शिक्षक एवं प्रधान अध्यापक राजू पुजारी द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस जांच के दौरान मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है। लिखित नोट में राजू पुजारी ने मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने की बात कही है। साथ ही, उन्होंने कथित तौर पर प्रताड़ना देने वाले लोगों के नाम भी उल्लेखित किए हैं। इधर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही को लेकर परिजन व तेलंगा समाज के लोगों ने जिला अस्पताल के सामने धरना में बैठे रहे। परिजनों ने पुलिस से मामले की सूक्ष्म एवं निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है।
कोतवाली थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि पुलिस इस मामले की हर पहलू से गंभीरता के साथ जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ विधिसंगत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, सुसाइड नोट में तीन लोगों के नाम होने की बात सामने आ रही है, जिन पर शिक्षक को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

बीजापुर न्यूज

कमेंट
कमेंट X