सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   misdeeds a Shameful Incident Sarv Adivasi Samaj Issues Warning to Administration

Bijapur News: भैरमगढ़ सामूहिक दुष्कर्म की कड़ी निंदा, सर्व आदिवासी समाज ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: बीजापुर ब्यूरो Updated Wed, 15 Apr 2026 09:25 PM IST
विज्ञापन
सार

सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर सर्व आदिवासी समाज ने कड़ी निंदा की है।
समाज के जिला अध्यक्ष जग्गूराम तेलामी ने कहा कि पुलिस कार्रवाई में देरी है। बाहरी लोगों की अनियंत्रित आवाजाही चिंता का विषय है। 

misdeeds a Shameful Incident Sarv Adivasi Samaj Issues Warning to Administration
बीजापुर न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भैरमगढ़ में किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर सर्व आदिवासी समाज ने कड़ी निंदा की है। सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष जग्गूराम तेलामी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि यह घटना पूरे जिले को शर्मसार करने वाली है और ऐसी घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Trending Videos


उन्होंने कहा कि घटना के तत्काल संज्ञान में आने के बावजूद पुलिस कार्रवाई में विलंब होता रहा, जिससे मामले में शामिल आरोपियों को पीड़ित परिवार को प्रभावित करने का अवसर मिला। उन्होंने जिले के मीडिया कर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से ही मामले का खुलासा संभव हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


जग्गूराम तेलामी ने कहा कि लंबे समय बाद नक्सल समस्या में कमी आने के साथ ही अब बीजापुर जिले में नशे के अवैध कारोबार का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। भोपालपटनम से भैरमगढ़, कुटरू के बेदरे से बासागुड़ा तक नशीली गोलियों और गांजा की गिरफ्त में युवा वर्ग फंसता जा रहा है। उन्होंने बताया कि बीते कुछ समय से इलाके में बाहरी जनसंख्या का दबाव भी बढ़ रहा है, जिसे लेकर पुलिस का रवैया संतोषजनक नहीं है।

सर्व आदिवासी समाज ने जिले में बढ़ती नशाखोरी, नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने, कानून-व्यवस्था को मजबूत करने तथा बाहरी लोगों की आवाजाही की निगरानी की मांग की है। समाज ने चेतावनी दी है कि यदि इन मामलों में शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो सर्व आदिवासी समाज उग्र प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed