{"_id":"69df8c6b9508c0b45a095f86","slug":"van-surcsha-samiti-ki-rashi-me-gadbadi-ka-aarop-janch-ki-mang-bijapur-news-c-1-1-noi1491-4166609-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur: ग्रामीणों ने वन रक्षक पर लाखों रुपये के दुरुपयोग का लगाया आरोप, कलेक्टर से जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur: ग्रामीणों ने वन रक्षक पर लाखों रुपये के दुरुपयोग का लगाया आरोप, कलेक्टर से जांच की मांग
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: बीजापुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
सार
बीजापुर में इंद्रावती टाइगर रिजर्व के मद्देड़ बफर रेंज के ग्राम धनगोल ग्राम पंचायत अंगमपल्ली एवं सोमनपल्ली में वन सुरक्षा समिति की राशि में कथित गड़बड़ी का मामला सामने आया है।
बीजापुर न्यूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बीजापुर में इंद्रावती टाइगर रिजर्व के मद्देड़ बफर रेंज के ग्राम धनगोल ग्राम पंचायत अंगमपल्ली एवं सोमनपल्ली में वन सुरक्षा समिति की राशि में कथित गड़बड़ी का मामला सामने आया है। समिति अध्यक्षों एवं ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर वन रक्षक पर गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Trending Videos
ग्रामीणों के अनुसार ग्राम धनगोल में वन रक्षक द्वारा बिना किसी कार्य कराए और समिति सदस्यों की सहमति के बिना करीब 3 लाख रुपये की राशि खाते से निकाल ली गई। इसी तरह सोमनपल्ली में भी लगभग 4 लाख रुपये आहरित कर राशि के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
समिति अध्यक्षों का कहना है कि निकाली गई राशि का उपयोग न तो वन संरक्षण कार्यों में हुआ और न ही किसी विकास कार्य में, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए तथा गबन की गई राशि की वसूली सुनिश्चित की जाए।
मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने जांच का आश्वासन दिया है। प्रशासन द्वारा जल्द ही जांच टीम गठित कर पूरे प्रकरण की पड़ताल की जाएगी। ग्रामीणों को उम्मीद है कि जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

कमेंट
कमेंट X