सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   CG News: Bijapur Collector honors medal-winning players

CG News: बीजापुर के कलेक्टर ने पदक विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित, प्रोत्साहन राशि के चेक सौंपे

अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 17 Jun 2026 04:54 PM IST
विज्ञापन
सार

बीजापुर के कलेक्टर विश्वदीप ने एसजीएफआई स्कूल सॉफ्टबॉल नेशनल गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। वहीं प्रोत्साहन राशि के चेक प्रदान किए। स्वर्ण पदक विजेता लक्ष्य निषाद को 21,000, रजत विजेता राकेश कड़ती को 15,000 तथा कांस्य पदक विजेताओं को 10,000 रुपये की राशि दी गई।

CG News: Bijapur Collector honors medal-winning players
कलेक्टर ने पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

एसजीएफआई स्कूल सॉफ्टबॉल नेशनल गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश को गौरवान्वित करने वाले बीजापुर जिले के खिलाड़ियों का कलेक्टर  विश्वदीप द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर पदक विजेता खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि के चेक वितरित किए गए।



ज्ञात हो कि एसजीएफआई स्कूल सॉफ्टबॉल नेशनल गेम्स में प्रदेश की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक हासिल किए थे। इन टीमों में शामिल बीजापुर के खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मान समारोह में स्वर्ण पदक विजेता लक्ष्य निषाद को 21,000, रजत पदक विजेता राकेश कड़ती को 15,000 तथा कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों रुक्मणी, पूजा कोरसा, संतोषी, स्मिता और लक्ष्मी को 10,000- 10,000 की प्रोत्साहन राशि के चेक प्रदान किए गए।
विज्ञापन


इस अवसर पर जिला कलेक्टर  विश्वदीप ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि ऐसे खिलाड़ी जिले और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं।

कार्यक्रम में जिले के श्रम निरीक्षक एवं अंतर्राष्ट्रीय कोच सोपान कर्णेवार भी उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। खिलाड़ियों एवं उनके परिजनों ने इस सम्मान के लिए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed