{"_id":"6a2d57554ac2ad75790f8f93","slug":"85-km-sadak-ne-khole-vikas-ke-raste-enchoda-me-badhi-bajar-aur-sarkari-sevao-tak-pahunch-bijapur-news-c-1-1-noi1491-4390074-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur: 8.5 किमी सड़क ने खोले विकास के रास्ते, एंचोडा में बढ़ी बाजार और सरकारी सेवाओं तक पहुंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur: 8.5 किमी सड़क ने खोले विकास के रास्ते, एंचोडा में बढ़ी बाजार और सरकारी सेवाओं तक पहुंच
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: बीजापुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 07:58 PM IST
विज्ञापन
सार
सड़क बनने से किसानों को अपनी कृषि उपज बाजार तक पहुंचाने में आसानी हुई है। पहले जहां परिवहन के अभाव में समय और लागत दोनों अधिक लगते थे, वहीं अब बाजार तक सीधी पहुंच से ग्रामीणों को लाभ मिलने लगा है।
बीजापुर न्यूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कभी पगडंडियों और जंगल के रास्तों पर निर्भर रहने वाला एंचोडा गांव अब विकास की मुख्यधारा से जुड़ गया है। भोपालपटनम विकासखंड के अंतर्गत एल-051 टी-05 से एंचोडा तक निर्मित 8.50 किलोमीटर सड़क ग्रामीणों के लिए सिर्फ आवागमन का साधन नहीं, बल्कि सामाजिक और आर्थिक बदलाव का माध्यम बन रही है। वर्ष 2018-19 में स्वीकृत इस परियोजना के तहत 8.50 किलोमीटर मिट्टीकरण एवं मुरूमीकरण सड़क तथा चार पुलियों का निर्माण किया गया है। अंतिम चरण में पहुंच चुके इस कार्य के जून माह में पूर्ण होने की संभावना है।
सड़क बनने से किसानों को अपनी कृषि उपज बाजार तक पहुंचाने में आसानी हुई है। पहले जहां परिवहन के अभाव में समय और लागत दोनों अधिक लगते थे, वहीं अब बाजार तक सीधी पहुंच से ग्रामीणों को लाभ मिलने लगा है। स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता भी बेहतर हुई है। मरीजों को समय पर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाना आसान हो गया है, जबकि गर्भवती महिलाओं और गंभीर मरीजों के लिए आपातकालीन स्थिति में राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा के क्षेत्र में भी सड़क का सकारात्मक प्रभाव दिखाई दे रहा है। स्कूली बच्चों को अब कीचड़ और दुर्गम रास्तों से होकर विद्यालय नहीं जाना पड़ता। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों और विभागीय कर्मचारियों की गांव तक पहुंच आसान होने से विभिन्न सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन तेज हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने से गांव का संपर्क बाजार, स्वास्थ्य केंद्र और विकासखंड मुख्यालय से मजबूत हुआ है। इससे रोजगार, शिक्षा और सरकारी सुविधाओं तक पहुंच बढ़ी है। ग्रामीणों के अनुसार यह सड़क एंचोडा के लिए विकास की नई उम्मीद लेकर आई है और आने वाले समय में गांव की आर्थिक गतिविधियों को और गति मिलेगी।