सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Bijapur Shala Praveshotsav celebrated with enthusiasm across new academic session

CG News: बीजापुर में शाला प्रवेशोत्सव, अफसरों ने बच्चों का स्वागत कर उनके साथ खाया मिड-डे मील

अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: बीजापुर ब्यूरो Updated Tue, 16 Jun 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
सार

नवीन शिक्षा सत्र के प्रथम दिवस जिले में शाला प्रवेशोत्सव उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्टर विश्वदीप एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नम्रता चौबे ने प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला कोतापाल पहुंचकर मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना की।

Bijapur Shala Praveshotsav celebrated with enthusiasm across new academic session
शाला प्रवेशोत्सव उत्साह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नवीन शिक्षा सत्र के प्रथम दिवस जिले में शाला प्रवेशोत्सव उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्टर विश्वदीप और जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नम्रता चौबे प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला कोतापाल पहुंचे। उन्होंने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना कर नवप्रवेशी बच्चों का आत्मीय स्वागत किया।


अधिकारियों ने बच्चों को फूलमाला, तिलक और मिठाई खिलाई। कलेक्टर और सीईओ जिला पंचायत ने विद्यार्थियों को गणवेश तथा पाठ्य-पुस्तकों का वितरण किया। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं। कलेक्टर विश्वदीप ने कहा कि शिक्षा समाज में सकारात्मक बदलाव का सशक्त माध्यम है। शिक्षित बच्चे ही परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास की नींव बनते हैं। उन्होंने शाला भवन का निरीक्षण कर उसके समुचित रख-रखाव पर जोर दिया। कलेक्टर ने विद्यालय परिसर को आकर्षक बनाने के लिए पौधरोपण, स्वच्छता और रंग-रोगन के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई में रुचि और भविष्य की योजनाओं पर बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बीजापुर न्यूज

विज्ञापन
 

कलेक्टर ने विद्यार्थियों को नियमित विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर अध्ययन करने को कहा। शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद और अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और अनुशासित जीवनशैली अपनाने का संदेश भी दिया गया।



अधिकारियों ने बच्चों संग किया भोजन
शाला प्रवेशोत्सव के दौरान बच्चों के विशेष आग्रह पर कलेक्टर विश्वदीप, सीईओ जिला पंचायत नम्रता चौबे और जिला शिक्षा अधिकारी राजेश पाण्डेय ने विद्यार्थियों के साथ मध्याह्न भोजन किया। अधिकारियों ने भोजन की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए बच्चों के साथ आत्मीय संवाद भी किया। इस अवसर पर अन्य अधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं और ग्रामीणजन भी उपस्थित थे। अधिकारियों ने विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना की और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed